लखीमपुर खीरी23 अप्रैल 26*सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज का यूपी बोर्ड 2026 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
लखीमपुर खीरी– शहर के सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज का यूपी बोर्ड 2026 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया
इण्टरमीडिएट में अंग्रेजी माध्यम के छात्र श्रद्धेय श्रीवास्तव ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 5वाँ स्थान हासिल किया, जबकि हिन्दी माध्यम के शिवांश वर्मा ने 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ 10वाँ स्थान प्राप्त किया
हाईस्कूल वर्ग में अंग्रेजी माध्यम के छात्र मो0 अरहाम अंसारी और अचल वर्मा ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया
विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर बेहतर करियर बनाने का लक्ष्य जताया
प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं प्रबन्धक विशाल सेठ और संचालिका लेखनी सेठ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*