लखनऊ4मई26*तेज आंधी एवं बारिश के दौरान JSV HYUNDAI वर्कशॉप से लगी दीवार गिरने से एक की मौत दो घायल
लखनऊ-तेज आंधी एवं बारिश के दौरान JSV HYUNDAI वर्कशॉप से लगी दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु एवं दो व्यक्तियों के घायल होने के संबंध में।
*विवरण*
आज दिनांक 04/05/2026 को थाना स्थानीय पर डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि JSV HYUNDAI वर्कशॉप से लगी दीवार गिर जाने से कुछ लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटना के संबंध में जानकारी की गयी।
प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि आज सुबह लगभग 08:30 बजे से 09:00 बजे के मध्य क्षेत्र में तेज आंधी एवं बारिश हो रही थी। इसी दौरान JSV HYUNDAI वर्कशॉप परिसर से लगी दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी, जिसकी चपेट में वहां चाय की दुकान लगाने वाले दो व्यक्ति एवं एक अन्य व्यक्ति आ गये, जिससे वे घायल हो गये। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया।
*पुलिस द्वारा लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों के संबंध में जानकारी की गयी, जिसमें निम्न व्यक्ति घायल होना प्रकाश में आये—*
01-अमित यादव पुत्र स्व0 रामलखन यादव, उम्र करीब 34 वर्ष
02-अमरीश यादव पुत्र स्व0 रामलखन यादव, उम्र करीब 32 वर्ष निवासीगण – ग्राम गुलाम हुसैन पुरवा, थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ
03-मनोज कुमार पुत्र चन्द्रीका प्रसाद, उम्र करीब 40 वर्ष निवासी – ग्राम मरकामऊ, थाना बदोसराय, जनपद बाराबंकी
*उक्त घटना में घायल अमित यादव की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।* अमरीश यादव के बाएं कान एवं कमर में चोट आयी है, जिनका उपचार जारी है। वहीं मनोज कुमार के दाहिनी आंख के पास चोट आयी है तथा उनका भी उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।
अमित यादव के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा दिया गया, मृतक अमित यादव को परिजनों मौके पर आ गये।
घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके का निरीक्षण कर अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*