नैनीताल4मई26*पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में लालकुआँ में भाजपा की जीत पर जश्न
रिपोर्टर: जफर अंसारी
स्थान: लालकुआँ (नैनीताल)
लालकुआँ में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।
चुनाव परिणाम आते ही लालकुआँ के कोतवाली चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए और जमकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते नजर आए।
जश्न के बीच क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए और उन्होंने भी डांस कर खुशी जाहिर की।
“यह जीत ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति का परिणाम है। जनता ने भाजपा के कामों पर भरोसा जताया है। आने वाले समय में इन राज्यों में विकास और शांति का माहौल और मजबूत होगा। 2027 में उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार दोबारा बनेगी।”
वहीं पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने भी इस जीत को भाजपा की नीतियों पर जनता की मुहर बताया।
“यह जीत केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों का नतीजा है। जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।”
इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और देर तक जश्न का सिलसिला चलता रहा।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*