लखनऊ27अगस्त24*रात 12 बजे घर-घर कन्हाई ने लिया जन्म, मंदिरों में हुए मनोहरी दर्शन
मोहनलालगंज लखनऊ नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जन्मे कन्हैया हर्षोल्लास से जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया, जिसमें देर रात कीर्तन भजनों में भक्ति रस बहता नजर आया ।मोहनलालगंज नगर पंचायत क्षेत्र मऊ ,कोतवाली में परंपरागत तरीके से ठाकुर द्वारा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जहां मनाया गया वही नगर पंचायत मऊ में शिक्षाविद नंद किशोर शर्मा ने अपने आवास पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया इसी तरह अनेकों स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया और भजन कीर्तन के साथ भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्ति भजनों में लीन भक्तगण श्रद्धा भक्ति समर्पण के साथ मध्य रात 12 बजते ही जन्मे भगवान श्री कृष्ण की जय कार गूंज उठी ,
जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी चारों ओर धूम मची हुई थी इसी तरह मऊ स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाकर भगवान श्री कृष्ण का वर्णन कर पूजा अर्चना की गई भक्तों में मध्य रात भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष में खूब धूम मचाते श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे और भगवान श्री कृष्ण का अनुसरण करने को कहा कि हम सभी में मित्रता भाव होना चाहिए क्योंकि भगवान श्री कृष्ण को बैर बिलकुल नहीं पसंद प्रत्येक मानव से हमे प्रेमपूर्वक व्यवहार करना चाहिए बैर हमें नहीं करना चाहिए हमेशा प्रेम का रसपान करेंगे तो निश्चित ही
मानव जीवन में शांति का दीपक प्रज्वलित हो जाएगा तभी खुशहाली भी आएगी।
“वंशी शोभित कर मधुर ,नील जलद तन श्याम “अरुण अधर जनु बिम्बफल ,नयन कमल अभिराम ”
भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास एवम शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया,घर घर में झाकियां सजाई गई और भजन कीर्तन कर मध्यरात्रि जन्मे कन्हैया की जयकार गूंजती रही पूजा अर्चना कर भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया।

More Stories
देवबंद19मई26*ईमानदार निष्पक्ष अधिकारी रोजंत त्यागी चढ़े सियासी भेंट
मुंबई19मई26* बुलडोजर एक्शन, बांद्रा ईस्ट के ये 500 अवैध निर्माण ध्वस्त,*
कानपुर नगर19मई26*20 मई को दवा दुकानों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश*