लखनऊ16अप्रैल*अतीक हत्याकांड पर *रामगोपाल यादव का बयान,* कहा- मैंने पहले ही कहा था कि हत्या हो सकती है!
लखनऊ- सपा नेता *प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अतीक व अशरफ हत्याकांड पर बड़ा बयान दिया है,* उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अतीक की हत्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि अतीक का लड़का मार दिया गया. कोई एनकाउंटर नहीं, सब फर्जी एनकाउंटर किया गया है. रामगोपाल यादव ने कहा कि अतीक ने सुप्रीम कोर्ट में स्वयं रिट दायर की थी. यह हत्या जानबूझकर की हुई है.
*रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है.* किसी एक धर्म के लोगों को मारना अच्छी बात नहीं. रामगोपाल यादव ने पुलिस पर सवाल खड़े किए कि रात 10 बजे कौन सा मेडिकल होता है? उन्होंने कहा जब इतना सेंसिटिव मामला था तब सुरक्षा व्यवस्था कम क्यों की गई. उन्होंने कहा आज तक यूपी में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. पहले राजशाही में ऐसा होता था.

More Stories
कौशाम्बी 29अगस्त 26*श्रीकृष्ण मेला दधिकान्दो समिति ने सौंपा महापौर जी को ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *हॉकी के जादूगर को नमन: पूर्णिया में खेल दिवस पर 25 खिलाड़ी और 5 कोच सम्मानित,
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *पूर्णिया एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह*