मुम्बई16अप्रैल*माफिया अतीक व अशरफ हत्याकांड पर *बोले संजय राउत, कहा- पुलिस की बंदोबस्ती में हत्या होना गंभीर बात!*
मुंबई- माफिया अतीक व अशरफ हत्याकांड मामले को लेकर *राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल उठाए हैं.* उन्होंने कहा यह एक राज्य का विषय है. हत्या हुई, धारा 144 लगाई गई, वहां की सरकार ने किया और वे सक्षम है यह करने में, यह उनका विषय है. लेकिन दिनदहाड़े पुलिस के बीच अगर हत्या हुई है तो यह गंभीर बात है. यह क़ानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है.
*राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि इसके पहले जब माफिया अतीक के पुत्र की मौत हुई थी तब मैंने कहा था कि इस तरफ के एनकाउंटर होते रहते हैं. लेकिन अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में मौत होना गंभीर मामला है.* इस तरह की घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सलाव खड़ी करती हैं.

More Stories
महोबा 29 अगस्त 26*चरखारी गौशाला में गोवंशों की बदहाली पर सवाल, लंपी जैसे लक्षणों से चिंता बढ़ी
मथुरा29अगस्त26* मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 29 अगस्त 26* चोरी के अभियोग में वांछित चल रहा 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।*