लखनऊ12मई24*कल होगा 13 लोकसभा सीटों पर मतदान, चुनावी मैदान में अखिलेश यादव और अजय मिश्रा टेनी*
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कल सोमवार 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इस दौरान कई सियासी धुरंधरों के बीच कड़ी टक्कर होगी।कन्नौज में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की साख दांव पर है। यूपी में चौथे चरण के मतदान में 13 लोकसभा सीटों में शाहजहांपुर (आरक्षित), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (आरक्षित), मिश्रिख (आरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (आरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीट हैं,जिनमें आठ सीट सामान्य श्रेणी की हैं और पांच सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

More Stories
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*