April 25, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ12मई*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

लखनऊ12मई*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[5/12, 12:39] Pradip Pandey Gonda: सेवानिवृत्ति से पूर्व झामलू ने नियमानुसार अपनी वाइफ इमली के साथ बैंक में जॉइन्ट अकाउंट खुलवाया।

सेवानिवृत्ति के बाद जॉइन्ट अकाउंट में रिटायरमेंट बेनिफिट के 50 लाख जमा हुए और नियमित पेंशन भी प्रारम्भ हो गई।

झामलू ने इमली को ऑनलाइन बैंकिंग का सारा सिस्टम समझाया और ओटीपी का महत्व भी बताया, साथ ही चेतावनी भी दी कि, किसी भी स्थिति में कभी भी किसी के साथ ओटीपी शेयर न करे।

एक रोज झामलू अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया और कहीं चला गया। तीन-चार घण्टे बाद लौटा तो आते ही इमली से पूछा कि : ” कोई कॉल तो नहीं आया था ? ”

इमली : ” बैंक वालों का आया था। ”

झामलू (घबराते हुए) : ” ओटीपी से सम्बंधित तो नहीं था ? ”

इमली (गर्व से) : ” अरे वाह! आप तो बड़े स्मार्ट हो। हाँ, ओटीपी ही पूछ रहे थे और कह रहे थे कि हमारे बैंकिंग स्टेटस को सिल्वर से हटाकर डायमंड में डालना है जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। ”

झामलू (बेहद आन्दोलित स्वर में) : ” हे भगवान! कहीं तुमने उनको ओटीपी तो नहीं बता दिया ? ”

इमली : ” अरे वाह, जब बैंक वाले खुद पूछ रहे थे तो क्यों न बताती। ”

झामलू का सिर चकराया और वो धम्म से सोफे पर बैठ गया। हड़बड़ाया सा वो मोबाइल हाथ में लेकर बैंक के एप में लॉगिन करने लगा और साथ ही बड़बड़ाया : ” अरी बेवकूफ, कमदिमाग, मूढ़ औरत, गए अपने लाखों रुपए आज, गए….. ”

लॉगिन के बाद चैक करने पर झामलू सुखद आश्चर्य से भर उठा क्योंकि उसका अकाउंट सहीसलामत था और साथ ही बैंक ने आज ब्याज की रकम भी जोड़ दी हुई थी।

फिर झामलू ने इमली से पूछा : ” मोबाइल पर क्या तुमने सही ओटीपी बताया था ? ”

इमली : ” हाँ जी, बिलकुल सही बताया था। बैंक वाले बार-बार मुझसे कह रहे थे कि, फिर से चैक कर बताओ लेकिन मैंने कहा कि, चैक करके ही बताया है। फिर पता नहीं क्या हुआ, फोन पर बोलने वाला मुझपर चिल्लाने लगा और गालियाँ बकने लगा तो मैंने भी गुस्से में आकर फोन काट दिया। ”

झामलू : ” क्या था ओटीपी ? ”

इमली : ” ओटीपी तो 2406 आया था लेकिन, अपना जॉइन्ट अकाउंट है न, तो मैंने मेरा आधा ओटीपी 1203 ही उन्हें बताया…… ”

?????
????
[5/12, 13:03] Pradip Pandey Gonda: *गोण्डा ब्रेकिंग*

*बखरवा के लेखपाल मो. नदीम को एसडीएम सदर वीके सिंह ने किया निलंबित। उच्च अधिकारियों के बार बार निर्देश के बावजूद पंचायत भवन के लिए जमीन उपलब्ध न कराने का आरोप।*

*सदर तहसील के लेखपाल गण ननकऊ चौहान, रमेश सिंह, सुप्रिया सिंह बिना अवकाश समीक्षा बैठक से रहे अनुपस्थित। एसडीएम सदर ने एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश। वेतन कटा तो मानी जाएगी सर्विस ब्रेक*

*पूरे ललक के लेखपाल संतोष कुमार पांडेय को कारण बताओ नोटिस। एक काश्तकार को खसरा देने के लिए कई बार दौड़ाने और 200 रुपए लेने का आरोप।*
[5/12, 13:56] Pradip Pandey Gonda: *ब्रेकिंग न्यूज*

 

 

*राजीव कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, मोदी सरकार में निभा चुके हैं वित्त सचिव की जिम्मेदारी*
[5/12, 16:06] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
दिनाँक: 12 मई 2022

*प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म को दे रही है बढ़ावा*

उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति को समेटे हुए पर्यटन का बहुत बड़ा केन्द्र है। यहां परम्परा से लेकर पौराणिकता की झलक देखने को मिलती है। उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनायें हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ0प्र0 पर्यटन नीति घोषित किया है। जिसमें प्रदेश में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत प्राकृतिक एवं वन क्षेत्र में मौजूद रमणीक स्थलों पर वन व पर्यटन विभाग मिलकर ग्रामीण पर्यटन की दृष्टि से संबंधित क्षेत्रों का विकास कर रहे हैं। ईको-टूरिज्म पॉलिसी के तहत सम्भावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के सहयोग से बिना प्रकृति को नुकसान पहुंचाये पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की इस नीति से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादित विभिन्न प्रकार के कुटीर उद्योगों की विभिन्न वस्तुओं का विक्रय व राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी। स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं के विक्रय से लोगों में आर्थिक समृद्धि आयेगी। सरकार की एक जनपद एक उत्पाद नीति के तहत जिला/क्षेत्र विशेष की उत्पादित वस्तुओं की पहचान भी बनेगी।
प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश सरकार पर्यटन एवं ग्रामीण विकास थीम पर प्रकृति के नजदीक पर्यटकों को ला रही है। प्रदेश में वन, जंगल, वाटर फाल, पहाड़ी और हरे-भरे क्षेत्रों से भरपूर नदियां व प्राकृतिक क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आवागमन हेतु वन नीति के अनुसार मार्ग बनाने, ठहरने व अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। प्रदेश में कई पक्षी विहार हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। प्रदेश के कई जिलों में प्राकृतिक दृश्य हैं जो आकर्षण के केन्द्र हैं। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के लिए रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट, महाभारत सर्किट, शक्ति सर्किट आदि सहित कई धार्मिक सर्किट बनाते हुए पर्यटकों को एक सुविधायुक्त मार्ग प्रशस्त किया गया है। उसी तरह ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए संबंधित क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जनपद पीलीभीत स्थित पीलीभीत टाइगर रिजर्व में विकास कार्य करा रही है। इस कार्य में उस क्षेत्र के लोगों को पर्यटकों को बिना प्रकृति को नुकसान पहुंचाये भ्रमण कराने में सुविधा होगी। इससे क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा और उनका विकास होगा।
इसी तरह प्रदेश के चंदौली के चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण्य में स्थित राजदरी एवं देवदरी जल प्रपात स्थल पर ईका-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्य कराये जा रहे हैं। ईको-टूरिज्म की दृष्टि से चन्दौली, मिर्जापुर, सोनभद्र जनपदों के प्राकृतिक जलप्रपात, जीवाश्म पार्क, प्राकृतिक धरोहर से भरा पड़ा है। इन स्थलों पर प्रकृति प्रदत्त प्राकृतिक स्थल भी मौजूद हैं। जिनका व्यापक प्रचार-प्रसार करके ईको-पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना है। इससे राजस्व अर्जन के साथ-साथ लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी।
प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र, कतरनिया घाट वन्यजीव विहार, गोरखपुर क्षेत्र किशनपुर वन्यजीव विहार आदि को भी ईको-टूरिज्म विकसित करने की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश सरकार की ईको-टूरिज्म नीति से निश्चय ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और वनीय औषधियों, कुटीर उद्योग धन्धों, परम्परागत कौशल को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने वाराणसी के प्रसिद्ध मंदिरों पर आधारित पावन पथ वेबसाइट का निर्माण किया है। प्रदेश सरकार की पर्यटन नीति के अंतर्गत पर्यटन इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है
[5/12, 16:06] Pradip Pandey Gonda: *बाराबंकी*

_महिला सिपाही ने दुष्कर्म करने आरोप लगाया_

*पुरुष सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप*

_शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप_

*4 लाख रुपए ऐंठने का भी लगाया गया आरोप*

_लिव-इन में रहकर शारीरिक शोषण का आरोप_

*आरोपी सिपाही,उसके पिता,बहनों पर मुकदमा*

_एसपी से शिकायत के बाद मुकदमा हुआ दर्ज_

*कोठी थाने में तैनाती के दौरान हुई थी दोस्ती*

_रामसनेही घाट कोतवाली का मामला
[5/12, 16:06] Pradip Pandey Gonda: *आजम खान के लिए पहली बार छलका मायावती का दर्द। कहा_वरिष्ठ विधायक को सवा दो साल से जेल में बंद रखना न्याय का गला घोटना नहीं तो और क्या?*

*ताजमहल: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, याचिकाकर्ता से कहा- विषय पर पहले रिसर्च करें, कोई रोके तो हमारे पास आएं। आपके हिसाब से नहीं पढ़ाया जा सकता इतिहास*

*ज्ञानवापी केस में लोअर कोर्ट का बड़ा फैसला। नहीं हटेंगे सर्वे कमिश्नर। 17 मई से पहले दोबारा होगा सर्वे*

About The Author