लखनऊ10सितम्बर24*मोहनलालगंज में भव्य मेहराब प्रवेश द्वार के पुनर्निर्माण की मांग।
लखनऊ मोहनलालगंज से सन्दीप गुप्ता यूपीआजतक
मोहनलालगंज, लखनऊ। लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के सपा सांसद आर.के. चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के अधिशासी अधिकारी को एक पत्र भेजकर मोहनलालगंज कस्बा में दोनों छोर पर विशाल भव्य मेहराब प्रवेश द्वारों के पुनर्निर्माण की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि पूर्व विधायक श्री अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने बताया है कि इन ऐतिहासिक मेहराबों को राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान तोड़ा गया था, लेकिन इसे फिर से बनाने का वादा पूरा नहीं हुआ है। और कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कालेज के निकट अर्धनिर्मित अवस्था में ही छोड़ दिया गया था। कस्बा मोहनलालगंज को मुख्य ऐतिहासिक पहचान देने वाले मेहराब प्रवेश द्वार का पुनर्निर्माण कराने के लिए पिछले काफी दिनों से क्षेत्रवासियों की मांग रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सांसद ने अनुरोध किया है कि इन मेहराबों का पुनर्निर्माण जनहित में प्राथमिकता से किया जाए।

More Stories
रोहतास 16 नवम्बर 26*छठ महापर्व पर सोन नदी के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु*
लखनऊ16 नवम्बर 26*राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया।
पूर्णिया बिहार 16 नवंबर26* राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष संगोष्ठी, प्रशासन ने पत्रकारों से की जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील