लखनऊ10अप्रैल*प्रदेश के सभी जनपदों के नोडल आईटीआई में 21 अप्रैल को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन*
लखनऊ: उद्योगों, अधिष्ठानों व एमएसएमई के प्रोत्साहन के लिए भारत सरकार की ओर से वर्ष 2016 से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) व प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (सीएमएपीएस) को चलाया जा रहा है. प्रदेश सरकार द्वारा ‘अप्रेंटिसशिप करिए आत्मनिर्भर बनिए’ व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास विभाग व सूक्ष्म, लघु और मध्यम, उद्यम द्वारा अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है.
इसे लेकर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह अप्रेंटसशिप मेला प्रत्येक जनपद के नोडल आईटीआई में आयोजित किया जाएगा अप्रेंटिसशिप मेला 21 अप्रैल को प्रत्येक जनपद के नोडल आईटीआई में सुबह 10.30 बजे से आयोजित होगा. इस अप्रेंटिसशिप मेले मे प्रतिभाग करने की न्यूनतम योग्यता 5वीं उत्तीर्ण तथा न्यूनतम आयु 14 वर्ष है. इस मेले में पूर्व प्रशिक्षण या अनुभव आवश्यक नहीं है.
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बताया कि अप्रेंटिस को उद्योगों मे रोजगार व व्यावसायिक प्रशिक्षण गढ़ने, अप्रेंटिशिप के दौरान ही वातावरण अनुकूलन, रोजगारपरक स्किल को सीखने- गढ़ने का अवसर, अप्रेंटिसशिप के दौरान अर्जित कौशल से ज्ञान व आत्मविश्वास में वृद्धि व संबंधित उद्योग/अधिष्ठान मे अप्रेंटिसशिप के पश्चात रोजगार की बेहतर संभावनाएं होतीं हैं. इसके साथ-साथ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह कम से कम 7000 रूपये का भुगतान किया जाता है.
व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने इस अप्रेंटसशिप मेले के प्रमुख ट्रेड्स व सेक्टर की जानकारी देते हुए बताया कि इस अप्रेंटिसशिप मेले में प्रमुख ट्रेड्स व सेक्टर में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वेल्डर, मेसन, इलेक्ट्रानिक्स, रेफ्रिजरेशन व एसी. टेक्नीशियन, आटोमोबाइल टेक्नीशियन, कंप्यूटर व डाटा एंट्री ऑपरेटर, ट्रैवल व टूरिज्म ऑपरेटर, हॉस्पिटेलिटी सेक्टर्स है. उन्होंने बताया कि ऑनलाईन पंजीकरण की सुविधा उद्योगों और लाभार्थी दोनों के लिए है. इसके लिए https://www.apprenticeshipindia.gov.in https://cmapsup.in/apps पर जाकर आनलाइन प्रोफाइल बनाकर अप्रेंटिसशिप के अवसर पा सकते हैं।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें