March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- योगी सरकार का मिशन रोजगार, लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण, 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, 320 महिला नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति, 345 पुरुष नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति, RML संस्थान को हृदय से बधाई- सीएम योगी, नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को बधाई- CM, उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ की आबादी- CM योगी, 9 साल में 9 लाख युवाओं को नौकरी- सीएम, नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी- CM, प्रक्रिया पर विपक्षी भी सवाल नहीं उठा सकते- CM, गैस सिलेंडर की आपूर्ति होती रहेगी- सीएम योगी

➡लखनऊ- लखनऊ हाईकोर्ट बेंच सख्त मेयर के रुख पर सवाल, हाईकोर्ट ने मेयर के रुख पर prima facie सवाल उठाए, मेयर का स्टैंड अधिनियम 1959 की धारा 77 85 के विपरीत, सरकार 4 फरवरी को आवश्यक अनुपालन के निर्देश दे चुकी, धारा 85(2) के दुष्प्रभाव याचिकाकर्ता पर नहीं लागू- हाईकोर्ट, नगर निगम मेयर को कानून का सख्ती से पालन के निर्देश, विपक्षी पक्ष को 7 दिन में जवाब दाखिल करने को कहा, अब मामले में अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी

➡लखनऊ- DCP वेस्ट का थाना कैसरबाग का वार्षिक निरीक्षण, थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा, थाना परिसर की साफ-सफाई अनुशासन का जायजा, अपराध पंजिका जनरल डायरी का गहन परीक्षण किया, मालखाना शस्त्रागार और हवालात का भी निरीक्षण

➡लखनऊ- CM से मिला अवध बार एसोसिएशन का डेलीगेशन, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, चैंबरों में AC अतिरिक्त चैंबर निर्माण की मांग रखी, बीमा और चिकित्सा सुविधाओं की मांग की गई, एसोसिएशन अध्यक्ष पं एस चन्द्रा के नेतृत्व में मुलाकात

➡लखनऊ- गैस पेट्रोल पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, विरोधी अफवाह फैलाकर दुष्प्रचार कर रहे- CM, PM मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा- सीएम, अफवाहबाज देश का नुकसान कर रहे- सीएम, अफवाहबाजों के चक्कर में ना पड़े- सीएम, अफवाहबाजों ने कोई काम नहीं किया- सीएम, अफवाहबाजों से सावधान रहने की जरूरत- CM, अफवाह फैलाना एक प्रकार से देशद्रोह है- सीएम

➡लखनऊ- अखिलेश यादव के ग्रेटर नोएडा दौरे पर बोले CM, अंधविश्वास वाले लोग ग्रेटर नोएडा पहुंच गए- CM, विभाजनकारी रणनीति के लिए वहां पहुंच गए- CM, मुख्यमंत्री रहते वहां कभी नहीं गए- सीएम योगी

➡लखनऊ- चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने किया ई-उद्घाटन, चेक-इन क्षेत्र में 10 रुपये से मिलेंगे अल्प आहार, यात्रियों को 10 रुपये में अल्प आहार पेय पदार्थ, किफायती दामों पर पानी पेय पदार्थ नाश्ता मिलेगा, उड़ान यात्री कैफे हर यात्री को सुविधा किफायत देगा

➡लखनऊ- हुसैनाबाद में ट्रैफिक को लेकर पुलिस सख्त, पुलिस ने नो पार्किंग अभियान चलाया, इलाके में जगह-जगह लगाए नो पार्किंग पोस्टर, वाहन इधर-उधर खड़ा करने पर दी चेतावनी, पिक्चर गैलरी के पीछे निर्धारित पार्किंग के निर्देश, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सड़कों पर खड़े वाहनों से लग रहा था जाम

➡अयोध्या- लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आग लगने का मामला, हादसे के बाद आयोजकों का बेतुका बयान, यज्ञ होने के बाद होनी थी सफाई- आयोजक, शेषावतार भगवान ने अग्निरूप धारण कर की सफाई, मुख्य आयोजक जीयर स्वामी के सामने दिया बयान

➡मेरठ- अंतरराष्ट्रीय जाट संसद कार्यक्रम के बाद धरना, राजा सूरजमल की मूर्ति में लिखा जाट शब्द हटा, मूर्ति के नीचे लिखा जाट शब्द हटाया गया, पुलिस प्रशासन ने आपत्ति करके शब्द हटाया, हनुमान बेनीवाल समेत कई नेताओं की आपत्ति, संगठन नेता मनु दांतल का समर्थकों संग धरना, मनु दांतल का जाट युवाओं को आने का आह्वान, सकौती में आज मूर्ति का उद्घाटन हुआ था

➡रायबरेली- कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दोनों वाहन सवार 4 लोग घायल, दो युवकों की हालत ज्यादा गंभीर, पुलिस ने घायलों को CHC सरेनी भेजा, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, सरेनी कोतवाली क्षेत्र के मूसापुर की घटना

➡सोनभद्र- ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर, रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रक, कार चालक किशोर कुमार की मौत, पत्नी नितू देवी और मासूम बेटा घायल, पुलिस ने घायलों को चोपन अस्पताल भेजा, फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया का मामला

➡आजमगढ़- कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, सपा के गुंडों ने गरीबों को सताया- राजभर, गरीबों की जमीनों पर जमाए कब्जे- राजभर, पूर्व की सरकार में जो दंगे कर्फ्यू होते थे, योगी सरकार में सब बंद हैं- मंत्री ओमप्रकाश

➡बरेली- ऋषभ ठाकुर द्वारा मारपीट करने का मामला, मारपीट करने का एक और वीडियो वायरल, गैर समुदाय के युवक संग की मारपीट, हिन्दू युवती संग घूम रहा था युवक, पुलिस ने ऋषभ ठाकुर को किया था जिला बदर, कैंट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो

➡सुल्तानपुर- अखंड नगर थानाध्यक्ष को लगी गोली, निजी असलहे से कंधे पर लगी गोली, वर्दी पहनते समय अरुण द्विवेदी घायल, इलाज के लिए लखनऊ किया गया रेफर, खंड नगर थाना परिसर का मामला

➡रायबरेली- करंट की चपेट में आया मजदूर मौत, निर्माणाधीन भवन में कार्यरत था विजय, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, लालगंज क्षेत्र के सुहाईबाग की घटना

➡अमेठी- तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की टक्कर, साइकिल सवार अधेड़ की हुई मौत, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल, पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजा, शिवरतनगंज क्षेत्र के हैदरगढ़ मार्ग की घटना

➡हरदोई- पुलिस का जुआ की फड़ पर छापा, 6 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा, 18525 नगद 7 बाइक कार बरामद, पाली थाना के अलियापुर गांव की घटना

➡सहारनपुर- नाबालिग से रेप का आरोपी सलमान अरेस्ट, कुतुबशेर पुलिस ने बेहट बस अड्डे से पकड़ा, बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई, काजीपुरा निवासी आरोपी को पुलिस ने दबोचा

➡सीतापुर- अग्निवीर सैनिक का शव पहुंचा गांव, सैनिक इंद्रजीत गुप्ता की मौत से मातम, कुपवाड़ा में तैनाती के दौरान आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, परसेंडी विकास खंड के पकरिया धापुपुर का मामला

➡मेरठ- पुलिस ने 3 हथियार तस्कर किए गिरफ्तार, 2 तमंचे 1 रिवाल्वर 2 कारतूस बरामद, तस्कर पंजाब सिंह जाने आलम लीलू गिरफ्तार, पुलिस ने तीनों तस्करों को भेजा जेल, किठौर पुलिस ने की गिरफ्तारी की कार्रवाई

➡फतेहपुर- ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला मौके पर मौत, नशे में धुत बताया जा रहा था ड्राइवर, मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, गाजीपुर थाना के बवारा गांव की घटना

➡कौशाम्बी- तमंचे संग फोटो वायरल पर एक्शन, पुलिस ने आरोपी मो आकिब को पकड़ा, कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद, संदीपन घाट क्षेत्र के सोखदा का मामला

➡झांसी- अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन, 10 लीटर शराब जब्त महिला अरेस्ट, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा, बबीना थाना पुलिस ने कार्रवाई की

➡हरदोई- 50000 का इनामिया शातिर गिरफ्तार, राहगीरों को रोककर छिनैती करता था, आरोपी राम प्रताप नगदी संग गिरफ्तार, शाहाबाद पिहानी क्षेत्र में हुई थी छिनैती

➡बाराबंकी- स्क्रैप के लिए खड़ी कई एंबुलेंस में आग, लगभग 45 कंडम एम्बुलेंस खड़ी थी, जैदपुर पुलिस का बचाव कार्य शुरू, फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियों ने आग बुझाई, करीब 12 कंडम एम्बुलेंस जलकर राख, जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला

➡सहारनपुर- फतेहपुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान, एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूक, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, देहरादून रोड से छुटमलपुर बाजार तक अभियान

➡झांसी- करीब सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, फायर बिग्रेड टीम आग बुझाने में जुटी, पुलिस और तहसील प्रशासन भी मौजूद, आग लगने के कारणों की जांच शुरू, किसानों की भी खुद आग बुझाने की कोशिश, पीड़ितों की सरकार से मुआवजे की मांग, गुरसराय थाना क्षेत्र के सिद्वन का मामला

➡हरदोई- हरदोई में भीषण सड़क हादसा, ईको कार ने बाइक में मारी टक्कर, 3 की मौत दो गंभीर रूप से घायल, बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत, बाइक सवार अंकुर गोविंद और दीपू की मौत, सवायजपुर के मंथला गांव के निवासी थे सभी, दो अन्य गंभीर घायलों का इलाज जारी, पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम को भेजा, जिले के सवाजपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡इटावा- पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, 52 वर्षीय पूरन सिंह का मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, इटावा के कोतवाली भरथना का मामला

➡फतेहपुर- युवक का खुदकुशी करने का प्रयास, जमीन विवाद में आत्महत्या की कोशिश, पुलिस और स्थानियों ने युवक को बचाया, विरोधियों पर उत्पीड़न करने का आरोप, किशनपुर थाना क्षेत्र की है पूरी घटना

➡हापुड़- टोल पर गाड़ी निकालने को लेकर विवाद, अधिवक्ता संग टोल कर्मचारियों की मारपीट, नगदी लूटने का आरोप अधिवक्ता घायल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना हाफिजपुर स्थित टोल प्लाजा का मामला

➡मुरादाबाद- ट्रक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी का खुलासा, आरोपी उसके साथी को किया गिरफ्तार, ट्रक को बेचने की फिराक में था अमित शर्मा, मालिक के ट्रक को हड़पना चाहता था आरोपी, सिविल लाइन थाना पुलिस को मिली सफलता

➡फतेहपुर- खाना बनाते समय ट्रक में लगी आग, ट्रक का केबिन जलकर हुआ राख, ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान, राजस्थान से कोलकाता जा रहा था ट्रक, कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग बुझाई, खागा क्षेत्र के सुजरही बाईपास की घटना

➡रायबरेली- दलित नाबालिग युवक का गंभीर आरोप, गैर समुदाय के युवकों पर गंभीर आरोप, थूक से माथे का तिलक मिटाने का आरोप, जबरन थूक चटवाने पेशाब पिलाने का आरोप, पीड़ित की थाने में पुलिस से लिखित शिकायत, पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी, मिल एरिया क्षेत्र के चकपीर शाह की घटना

➡बुलंदशहर- रोड नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे हुड़दंगी, हुड़दंग करने का वीडियो वायरल, रोड नियमों की धज्जियां उड़ाई, कार के ऊपर बैठे दिखे आधा दर्जन लोग, स्याना कोतवाली क्षेत्र के बरौली का मामला

➡जालौन- युवक की हत्या के मामले का खुलासा, प्रेमिका ही निकली मास्टरमाइंड, घर बुलाकर पति संग जान ली, पुलिस ने चार आरोपी किए अरेस्ट, हत्या में आलाकत्ल बाइक की बरामद, एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने किया खुलासा, कैलिया थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

➡अमेठी- दुकान के सामने ऑटो खड़ा करने पर विवाद, विवाद खूनी संघर्ष में हुआ तब्दील, ऑटो चालक ने किया जानलेवा हमला, दुकानदार पर चाकुओं से हमला घायल, युवक इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, जगदीशपुर कस्बे के बाजार शुक्ल मोड़ की घटना

➡अलीगढ़- पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, मेडिकल कॉलेज CMO डॉ सरफराज पर आरोप, SIG हॉस्पिटल में एनेस्थीसिया देने पहुंचे थे, एनेस्थीसिया देने से महिला की मौत, SIG हॉस्पिटल के डॉक्टर पर आरोप लगा, परिजनों का अस्पताल में हंगामा डॉ फरार, थाना क्वार्सी के धोर्रा माफी इलाके की घटना

➡मैनपुरी- ट्रैफिक पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 80 वाहनों पर 1.20 लाख का जुर्माना, एसपी के निर्देश में चला चेकिंग अभियान, कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहा की घटना

➡बहराइच- भारत नेपाल खेल महोत्सव कार्यक्रम, मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन, 40 देशों से भारत में तेल आयात- मंत्री, 8 लाख लोगों को प्रतिदिन आपूर्ति- मंत्री

➡बाराबंकी- शवों से पहने हुए जेवर हुए गायब, सड़क हादसे में दो की हुई थी मौत, मृत देवरानी जेठानी के जेवर गायब, पंचनामा रिपोर्ट में जेवर मौजूद थे, पोस्टमार्टम हाउस में खुली बॉडी की सील- परिजन, जेवर के बिना शव लेने से परिजनों का इंकार, नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र की निवासी थी, कोतवाली क्षेत्र के पोस्टमार्टम हाउस का मामला

➡बहराइच- मासूम बच्ची पर कुत्ते का हमला, श्रावस्ती निवासी है 8 वर्षीय मासूम, बच्ची के चेहरे को बुरी तरह चबाया, बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती, श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र का मामला

➡सीतापुर- बाग में किशोर का फंदे पर लटका मिला शव, बकरी चराने के लिए घर से निकला था किशोर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा, मछरेहटा थाना क्षेत्र के आदिलपुर का मामला

➡श्रावस्ती- राप्ती नदी में नहाते समय 2 किशोर डूबे, दोनों किशोरों की नदी में डूबने से मौत, इकौना थाने के जंगरावलगढ़ी की घटना

➡सुल्तानपुर- हिस्ट्रीशीटर माता प्रसाद पाण्डेय की हत्या का मामला, प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त को लेकर की गई थी हत्या, मामले में राहुल सिंह और सुरेन्द्र की हुई गिरफ्तारी, 2 आरोपियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल, केसरी उपाध्याय और उमेश निषाद से कराई थी हत्या, कुड़वार थानाक्षेत्र के स्थानीय बाजार में हुई थी वारदात

➡मेरठ- वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ 5 अरेस्ट, दिल्ली NCR सहित कई जिलों में वारदात, वाहन चुराकर मेरठ में छिपाते थे आरोपी, कुछ समय बाद वाहन और पार्ट्स बेचते थे, 12 बाइक 2 स्कूटी अन्य सामान बरामद, SSP अविनाश पांडे ने किया खुलासा, लोहियानगर थाना पुलिस को सफलता

➡सिद्धार्थनगर- दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट, परसा महापात्र पकड़ी पुल के पास घटना, जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, सदर थाना क्षेत्र के केविनका गांव का मामला

➡जालौन- गाय के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल, मंदिर के पुजारी ने बेरहमी से गाय को पीटा, मारपीट से बेसुध हुई गाय, कोटरा क्षेत्र के रक्तदन्तिका शक्तिपीठ मंदिर का मामला

➡औरैया- 17 लाख के 111 गुमशुदा फोन बरामद, स्वाट और सर्विलांस टीम ने की कार्रवाई, विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल बरामद, मोबाइल मालिकों को आज सौंपे जा रहे फोन, ADG और DIG के निर्देशन में अभियान

➡ग्रेटर नोएडा- अखिलेश यादव ने बढ़ाया अतुल प्रधान का कद, मंच से लिया विधायक अतुल प्रधान का नाम, प्रदेश में सपा जिताने में लगे अतुल प्रधान- अखिलेश, सिर्फ अपनी सीट नहीं पूरे प्रदेश में जीत के लिए जुटे

➡दिल्ली- ANTF क्राइम ब्रांच ने ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, साइकोट्रोपिक पदार्थों की कमर्शियल मात्रा जब्त, 4.5 करोड़ से ज्यादा की अवैध ड्रग्स जब्त की गई, 3.539 किलोग्राम Alprazolam टैबलेट बरामद, 1.709 किलोग्राम Tramadol टैबलेट और कैप्सूल बरामद, क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

➡दिल्ली- भारत के 2 LPG टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकले, दोनों टैंकर होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार आगे बढ़ रहे, दोनों भारतीय जहाजों में कुल 94000 मीट्रिक टन गैस, इस सप्ताह में दोनों जहाजों के मुंबई पहुंचने की उम्मीद, अब तक 6 भारतीय जहाज जलडमरूमध्य पार कर चुके, पश्चिमी खाड़ी क्षेत्र में अभी भी 18 भारतीय जहाज फंसे, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी आयातक है, LPG टैंकरों के सुरक्षित निकलने से गैस आपूर्ति को राहत

➡रुड़की- होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी, 2 महिलाएं 2 युवक पुलिस की हिरासत में, पुलिस से एक आरोपी युवक छूटकर फरार, रुड़की रोडवेज पर स्थित है होटल अंबर
————————————————————————————

Taza Khabar