लखनऊ 15 अप्रैल 26*निगोहां के नन्दौली गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।
निगोहां, लखनऊ। थाना निगोहां क्षेत्र के ग्राम नन्दौली में बुधवार तड़के एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतका की पहचान रूबी (25) पत्नी सूरज रावत के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को करीब 1 बजे रात सूचना मिली कि एक महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर चौकी प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक गायत्री और कांस्टेबल अरविंद पटेल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका का पति सूरज रावत मंगलवार शाम करीब 5 बजे पड़ोस के गांव जमुरिया में एक शादी समारोह के लिए लकड़ी काटने गया था।
बताया गया कि रात करीब 9:30 बजे सूरज ने अपनी पत्नी रूबी से फोन पर बात की थी और दो घंटे में घर लौटने की बात कही थी। वहीं मृतका के सास-ससुर रात करीब 8 बजे भोजन करने के बाद घर के बाहर सोने चले गए थे। जब सूरज रात करीब 1 बजे घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को बरामदे में लगे पंखे से लटका पाया।घटना के बाद परिजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष या अन्य की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बांदा 16 जुलाई 26*मदरसा जदीद में होनहारों की हौसला अफजाई।*
मथुरा 16 जुलाई 26OPERATION CONVICTION* *थाना- नौहझील, जनपद मथुरा*