लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- HSRP नहीं लगवाने वालों पर सख्ती शुरू, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नहीं बनेगा PUC, आज से लागू हुआ परिवहन विभाग का नियम, पहले 10 हजार रुपए जुर्माना भरना होगा, जुर्माने के बाद ही बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र
➡ सहारनपुर- बेहट में यमुना नदी में अवैध खनन पर एक्शन, 9 स्टोन क्रेशर संचालकों सहित कई पर FIR दर्ज, सूर्या, डीएम, गंगा, महादेव स्टोन क्रेशर पर शिकंजा, हिंदुस्तान, गुडविल, सरवरा क्रेशर संचालक नामजद, PTC संधू स्टोन क्रेशर और कमलेश प्लांट की जांच, 43,645 वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध खनन का खुलासा, 87,306 घनमीटर उपखनिज निकासी है मामला, खनन माफिया के मददगार अफसरों पर होगा एक्शन
➡ अमेठी- युवती की गला रेतकर की गई हत्या, गांव से दूर खेत में खून से लथपथ मिला, सुबह खेत में शव देख ग्रामीणों में हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लिया, गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर मजरे मऊ की घटना
➡ झांसी- चलती बस में अचानक लगी आग, बस सवार करीब 36 यात्रियों में हड़कंप, लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई, समय रहते स्थिति काबू, यात्री सुरक्षित, बरुआ सागर क्षेत्र के मऊरानीपुर मार्ग का मामला
➡ गोरखपुर- गोरखपुर में फंसी 6 बंगाल की बेटियां, बेंगलुरु से सिलीगुड़ी जा रही थी सभी, बस स्टाफ ने आगे ले जाने से किया मना, थानेदार गीडा ने टिकट रिफंड कराया, दूसरी बस में टिकट बुक कराकर रवाना किया
➡ देवरिया- अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामला, DM ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश, ADM प्रशासन प्रेम नारायण सिंह को सौंपी जांच, 3 दिन में मामले की रिपोर्ट मांगी, SDM बरहज पहले हो चुके है निलंबित, बरहज थाना क्षेत्र का मामला
➡ संभल- सरकारी दवा को बर्बाद कर रहे बंदर, 2 दिन से दवाईयों से भरी गाड़ी खड़ी, दवाई वेयरहाउस के जुनावई का मामला
➡ लखीमपुर- अंबेडकर जयंती के दौरान बवाल मामला, मामले में गोला तहसील प्रशासन की लापरवाही, अंबेडकर जयंती के पहले 2 पक्षों में विवाद था, जहां कार्यक्रम होना था उसी जमीन का विवाद, गोला प्रशासन ने मामले को सुलझाया नहीं था, चंदा देवी का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, दूसरे पक्ष का मूर्ति लगाने की कोशिश में बवाल, 2 FIR दर्ज, 40 लोगों को हिरासत में लिया है, SDM गोला समय रहते विवाद सुलझा सकते थे
➡ गाजियाबाद- संदिग्ध जासूसी मामले की जांच NIA करेगी, 53 बैंक खातों में 1.27 करोड़ की फंडिंग, बिहार के भागलपुर स्थित बैंक में सबसे ज्यादा ट्रांसफर, सार्वजनिक जगहों के वीडियो पाकिस्तान भेजने के सबूत, कौशांबी थाना क्षेत्र से पकड़े गए थे संदिग्ध, अब तक 29 संदिग्ध गिरफ्तार, जिसमे 6 नाबालिग, DCP को पत्र लिखकर संबंधित दस्तावेज मांगे, गाजियाबाद पुलिस ने गठित की थी SIT
➡ बागपत- लापता युवक मुकुल की निर्मम हत्या, ट्यूबवेल की हौज से बरामद हुआ शव, आरोपियों की निशानदेही शव बरामद, गांव के ही रहने वाले हैं सभी हत्यारे, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, छपरौली थाना के सिनौली गांव का मामला
➡ ग्रेटर नोएडा- भारी संख्या में कर्मचारी धरने पर बैठे, शिव नादर यूनिवर्सिटी के हैं कर्मचारी, दादरी में यूनिवर्सिटी के बाहर धरने पर, सैलरी, ओवर टाइम बढ़ाने की है मांग, भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है, जिले के दादरी थाना क्षेत्र का मामला
➡ हरदोई- गेहूं का टैंक बना मौत का कुआं, सफाई करने उतरे दो लोगों की मौत, दम घुटने से दोनों की दर्दनाक मौत, पुलिस और ग्रामीणों ने बाहर निकाला, CHC बिलग्राम में दोनों मृत घोषित, बिलग्राम थाना क्षेत्र के जलालपुर की घटना
➡ एटा- पूर्व पति पर गोली मारने का आरोप, महिला माधुरी की हालत गंभीर, पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, मामले की जांच में जुटी है पुलिस, पूर्व पति नीरज से कोर्ट में चल रहा केस, मलावन थाना क्षेत्र के सौहार की घटना
➡ कन्नौज- ससुरालीजनों ने महिला को पीटा, मायके बात करने पर विवाहिता को पीटा, मारपीट करने का वीडियो भी वायरल, पीड़िता ने थाने पहुंचकर दिया शिकायती पत्र, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, ठठीया थाना क्षेत्र के श्यामपुर का मामला
➡ रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जिला अस्पताल में किया गया मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोतवाली क्षेत्र के बासनटोला तिलियाकोट की घटना
➡ संभल- किसान की निर्मम हत्या से हड़कंप, फसल की रखवाली को गया था मृतक, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना क्षेत्र में हत्या की घटनाएं जारी, थाना धनारी क्षेत्र के भिरावटी का मामला
➡ रायबरेली- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश अफजल घायल, दो अन्य साथी गुड्डू व मुक़रीम भी अरेस्ट, मंगलसूत्र, अवैध तमंचा, बाइक बरामद, नसीराबाद थाना क्षेत्र की है घटना
➡ दिल्ली- रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आज होगी सुनवाई, गुरुग्राम लैंड डील से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग, ईडी की चार्जशीट पर ट्रायल चलेगा या नहीं, होगा फैसला
➡ संभल- व्यापारी भाइयों को बंधक बनाने का आरोप, इंडियन मीट प्लांट स्वामी पर लगा आरोप, परिजनों की तहरीर पर पुलिस का एक्शन, दोनों भाई मीट प्लांट स्वामी के घर से मिले, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू, जिले के थाना हयातनगर क्षेत्र का मामला
➡ सोनभद्र- टैंकर में छुपाकर गांजा तस्करी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, ANTF गोरखपुर ने 2.27 क्विंटल गांजा पकड़ा, झारखंड से रायबरेली ले जा रहे थे खेप, कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई, टैंकर चालक रियाज अहमद गिरफ्तार, दुद्धी क्षेत्र के रजखड़ घाटी जंगल का मामला
➡ मेरठ- BJP के हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही की न्याय यात्रा, सेन्ट्रल मार्केट को लेकर हिंदूवादी नेता की यात्रा, मेरठ से दिल्ली तक की न्याय यात्रा पैदल करेगें
➡ देहरादून- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन, इकोनॉमिक कॉरिडोर जनता को समर्पित हुआ, केंद्र सरकार के सहयोग से अन्य कई प्रोजेक्ट, उत्तराखण्ड में एक लाख 30 हजार करोड़ के हैं प्रोजेक्ट
➡ देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, क्रीड़ा हॉल परेड ग्राउण्ड, देहरादून जाएंगे सीएम, सुबह 10.10 बजे टेनिस चैम्पियनशिप में प्रतिभाग, ‘नारी शक्ति वंदन-टाउन हॉल सम्मेलन’ में प्रतिभाग, 11.25 बजे पटेलनगर जाएंगे मुख्यमंत्री धामी
➡ दिल्ली- AAP सांसद अशोक मित्तल के यहां ED की रेड, हाल में ही राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाए गए थे, राघव चड्ढा की जगह अशोक डिप्टी लीडर बने थे, आज प्रवर्तन निदेशालय ने 9 ठिकानों पर रेड मारा, मित्तल से जुड़ी लवली ग्रुप के कई ठिकानों पर छापा, FEMA के कथित उल्लंघन के मामले में छापेमारी, जालंधर और फगवाड़ा में ED की छापेमारी जारी
➡ दिल्ली- दिल्ली के रोहिणी में झुग्गियों में लगी आग, आग में झुलसकर परिवार के 3 लोगों की मौत, पति-पत्नी, 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
————————————————————————————

More Stories
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*आगामी जनगणना में लिव-इन रिलेशन में रहने वाले कपल को लेकर सरकार विशेष प्रावधान करने जा रही है।
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर करीब 850 की जा सकती हैं।
अयोध्या15 अप्रैल 26*बढेगी गर्मी, हवाओं की गति धीमी होने से चढेगा पारा*