लखनऊ 13/11/25*उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई “बिजली बिल राहत योजना- 2025”
यह राहत योजना आगामी 1 दिसंबर से लागू होगी और तीन चरण में तीन महीने तक चलेगी।
इस ऐतिहासिक योजना में…
——
-लेट पेमेंट सरचार्ज (दंड एवं व्याज) में 100 प्रतिशत तक की छूट दिया है। यह छूट तीनों चरण में उपलब्ध होगी।
-बिल के मूलधन में भी पहली बार 25 प्रतिशत तक की भारी छूट दी है।
-बकाया बिल और वर्तमान बिल को अलग किया गया है।
-अब नियमित बिल भरने वाले अपना पिछला बकाया रुपया 500/750 की आसान किश्तों में भर सकते हैं। इस पर बाक़ी रकम पर कोई व्याज नहीं लगेगा।
-सामान्य से बढ़ा हुआ बिल आने पर औसत बिल भरने का प्राविधान किया है।
-आपराधिक केसों में निर्धारित कर पर 50 प्रतिशत तक छूट दी गई है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 नवंबर26 *पूर्णिया में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, LED वैन से 5 स्कूलों में चला जागरूकता अभियान*
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*थार के रेगिस्तान में रोमांच का महाकुंभ, YHAI जैसलमेर लेकर आया 3 बड़े नेशनल कैंप*
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*पूर्णिया में गरजा स्वच्छता का बिगुल, DM अंशुल कुमार ने किया ‘स्वच्छ शौचालय – गरिमामय भविष्य’ अभियान का शुभारंभ