लखनऊ 1/12/25*लखनऊ के पॉश इलाके में IAS के मकान के बाहर पड़ा महिला का शव
लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके में IAS के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा मिला है । इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला का शव गोमती नगर के विशाल खंड 2 में रिटायर आईएस प्रीतम सिंह के मकान के बाहर मिला है मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी से जांच कर रही है।
थाना प्रभारी गोमती नगर से मिली जानकारी में बताया गया है कि मृत महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। और न शरीर पर कोई चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया