लखनऊ 01 अगस्त *♦️मुलायम सिंह यादव की समधन को भी फिर मिली जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी*
लखनऊ नगर निगम के जोनल अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट को एक बार फिर जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें जोन सात की जिम्मेदारी दी गई है। जोनल अधिकारी का काम देख रहे दो कर अधीक्षकों को उनके मूल पद वापस किया गया है। अधिकारियों ने गृहकर वसूली में ढिलाई तथा क्षेत्र में साफ सफाई का काम ठीक न होने से बदलाव की बात कही। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने इस सम्बंध में रविवार को इसका आदेश जारी कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट को नगर आयुक्त ने उनसे झगड़े के बाद छह महीने पहले जोन छह से हटाकर निगम मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया था। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी व मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट में काफी कहासुनी हो गयी थी। लेकिन अब नगर आयुक्त ने उन्हें पहले से अच्छे जोन सात के जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।वहीं संयुक्त नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को पूर्व में दी गई जिम्मेदारियों के साथ ही जोनल अधिकारी एक का प्रभार भी दिया गया है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 15/11/25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मथुरा कि कुछ खास खबरें
मथुरा15नवंबर25*गांव घड़ी हुलसी में 11000 की जर्जर लाइन की वजह से आग लग गई जिसमें किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है
मथुरा15नवंबर25* कोकिलावन में दर्शन के दौरान गुम हुए श्रद्धालु का मोबाइल फोन ढूढकर वापस सुपुर्द किया गया ।*