*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोध्या 02 अगस्त *दहेज हत्या के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल*
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना की पुलिस ने रविवार को दहेज हत्या के आरोपियों पति ससुर तथा सास को 24 घंटे के अंदर मवई चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मवई की पुलिस टीम अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी।तभी दहेज़ हत्या के आरोपियों के मवई चौराहे पर होने सूचना मिली।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह अपने हमराही कांस्टेबल अमित कुमार यादव,अफरोज खान,महिला का0 वैशाली अग्रहरि के साथ मवई चौराहे पर पहुंचकर मवई थाना में पंजीकृत मुकदमा अपराधी संख्या 206/21 की धारा 498ए/323/304बी/एवम 3/4डीपी एक्ट में नामज़द आरोपियों अनिल कुमार पुत्र रामकिशोर वर्मा(पति),रामकिशोर पुत्र धूम वर्मा(ससुर) व श्रीमती देवी पत्नी रामकिशोर(सास)निवासी ग्राम मवई चौराहा मजरे दुल्लापुर को मवई चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताते चले कि उक्त थाना क्षेत्र के ही गांव में गर्भवती महिला का पंखे से संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता मिला था हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।मृतका के चाचा की तहरीर पर स्थानीय थाना पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मृतका आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

More Stories
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बलिया17 अप्रैल 26*रेप केस में सस्पेंड क्राइम इंस्पेक्टर-SHO पर FIR:तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज,*
कानपुर नगर17अप्रैल26*कानपुर की केंद्र शासित फैक्ट्री में मजदूरों का शोषण!नौकरी दिलाने के नाम पर ₹10 हज़ार से ज़्यादा की वसूली