लखनऊ २९ जून २०२६ * यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अयोध्या के DM शशांक त्रिपाठी IAS की सराहना की, भेजा प्रशंसा-पत्र.
लखनऊ *उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा-पत्र भेजा है। यह सम्मान शालापूर्व शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, उन्हें बेबी फ्रेंडली बनाने तथा मानव संसाधनों से सुदृढ़ करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया गया है।
28 जून 2026 को जारी प्रशंसा-पत्र में राज्यपाल ने कहा है कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा सीएसआर (CSR) के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को आधारभूत सुविधाओं से युक्त बनाने और प्राथमिक विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण सेवा केंद्रों के रूप में विकसित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में लिखा कि शशांक त्रिपाठी द्वारा किए जा रहे इन उत्कृष्ट कार्यों की वह मुक्त कंठ से प्रशंसा करती हैं और उनके प्रयास अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।
उल्लेखनीय है कि शशांक त्रिपाठी वर्तमान में अयोध्या के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और हाल ही में उनकी इस महत्वपूर्ण जनपद में नियुक्ति हुई है।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन