लखनऊ २५ जनवरी २६ * सहारा सोसाइटी प्रबंधक 14 करोड़ के गबन में गिरफ्तार।
लखनऊ*ईओडब्ल्यू ने फरार चल रहे सहारा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी के सहायक प्रबंधक विकास भटनागर को पंजाब में शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया।निवेशकों का 14 करोड़ 36 लाख रुपये गबन करने का आरोप में विकासे व कंपनी के अन्य अधिकारियों के खिलाफ कानपुर के काकादेव थाने में में 2021 में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विवेचना में करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आने पर शासन ने इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी। इसमें 14 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।इसमें 15 आरोपी दोषी पाए गए। 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
ईओडब्ल्यू के मुताबिक इस कंपनी का कार्यालय लखनऊ के कपूरथला पर खोला गया था।इसकी शाखाएं कानपुर,आगरा,अलीगढ़,इटावा, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में थी। कंपनी के एजेंटों ने निवेशकों को ऊंचे ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए थे।
पांच साल से फरार था विकास: कानपुर के किदवई नगर निवासी विकास भटनागर इस कंपनी की आगरा शाखा में सहायक प्रबंधक पद पर तैनात था।निवेशकों ने आरोप लगाया था कि विकास ने भी उन लोगों को कई लुभावने आफर दिए थे। रुपये हड़पने के बाद विकास और उसके अन्य अधिकारी व कर्मचारी आफिस बंद कर भाग निकले।

More Stories
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**
अयोध्या 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें