उत्तर प्रदेश31जुलाई26*UPP आरक्षी-2025 लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित!!
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है!!
अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं!!
लिखित परीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की कार्यवाही दिनांक- 17-08-2026 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है तथा अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) माह सितम्बर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है!!
इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम प्रकाशित होने के पश्चात अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंक बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी जिसकी तिथि एवं प्रक्रिया से यथा समय अवगत कराया जाएगा!!
लिखित परीक्षा परिणाम हेतु लिंक- upcons2025.com/conwrittentest…
विस्तृत जानकारी के लिये बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करें!!
परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ!!

More Stories
अबोहर पंजाब31जुलाई26*बार काउंसिल की महिला सदस्य सुखबीर कौर ने विधायक संदीप जाखड़ से की मुलाकात,
आजमगढ़31जुलाई26*आपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त*
वाराणसी31जुलाई26*50 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार*