*रोहतास04जून25* जिला अंतर्गत अगरेर थाना के डिलियां ग्राम में जीविका द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम
में महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक,श्री रवि प्रकाश सिंह के द्वारा भाग लिया गया।* ————————————————————
*रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*————————————————————
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक,WCDC के द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम बिहार पटना के द्वारा संचालित योजनाओ यथा वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे मे विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही महिलाओं को उनके प्रति हो रहे हिंसा को पहचानने एवं उसे खिलाफ आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया। महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया गया किसी भी समस्या के लिए इस नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते है एवं बाल विवाह निषेध,रोकथाम हेतु महिलाओं को जागरूक किया गया। जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन कार्यालय के उद्देश्यों के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लिए किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जिला हब फार एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय रोहतास में आने हेतु कहा गया। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजना यथा
*👉मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना*
*👉प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना*
*👉मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना*
*👉मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना*
*आदि के बारे में बताया गया। मौके पर जीविका दीदियों तथा जीविका के कर्मी एवं भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजुद थी।*

More Stories
नई दिल्ली ६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली ६जुन २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
मथुरा 5 जून 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 210 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*