June 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर12जून26*जिन्होंने भ्रामक खबर चलाई है उन्हें न्यायालय के माध्यम से लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा जायेगा*

मिर्जापुर12जून26*जिन्होंने भ्रामक खबर चलाई है उन्हें न्यायालय के माध्यम से लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा जायेगा*

मिर्जापुर12जून26*जिन्होंने भ्रामक खबर चलाई है उन्हें न्यायालय के माध्यम से लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा जायेगा*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

मिर्जापुर*सोशल मीडिया पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह के खिलाफ 28 मुकदमों की सूची प्रसारित किए जाने के मामले में आज छानबे ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपना पक्ष रखा।
सुमन सिंह ने बताया कि उनके पति अवधराज सिंह के विरुद्ध बताए जा रहे 28 मुकदमों में से लगभग 13 मुकदमे समाप्त हो चुके हैं, जबकि 11 मुकदमे ऐसे हैं जो उनके अनुसार कभी दर्ज ही नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि के लिए सूचना का अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से प्राप्त दस्तावेज पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि चौकी के शिलान्यास के कार्यक्रम को लेकर मेरे पति के ऊपर सोशल मीडिया में खबर चलाई जा रही है, उस दिन मेरी तबियत खराब होने के कारण मेरे प्रतिनिधि के रूप में वह ब्लाक से चलाए जा रहे विकास का कार्य देखने गए थे और वहां उपस्थित रहे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक विरोधियों द्वारा उनके पति की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान सुमन सिंह ने केस से संबंधित अभिलेख और आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज पत्रकारों को दिखाते हुए कहा कि तथ्यों के विपरीत प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति दस्तावेजों से स्पष्ट है। कि मेरे पति के ऊपर राजनीति रंजिश के कारण भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह ने सभी संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराया। पत्रकारों ने प्रेस वार्ता में अतीक अहमद के साथ वायरल फोटो के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि अतीक अहमद के साथ उनके पति पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह का कभी कोई संबंध नहीं था, कूट रचित फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने की साजिश रचि गई है। कहा कि झूठी और अफवाह फैलाने वाली खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी न्यायालय के माध्यम से लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।

Taza Khabar