June 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा12जून26*समान ओवर ब्रिज में चैन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की पल्सर बाइक और नगदी बरामद*

रीवा12जून26*समान ओवर ब्रिज में चैन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की पल्सर बाइक और नगदी बरामद*

रीवा12जून26*समान ओवर ब्रिज में चैन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की पल्सर बाइक और नगदी बरामद*

*SP गुरकरन सिंह के निर्देश पर समान थाना पुलिस की कार्रवाई; फ्लाई ओवर पर शाम 4 बजे दिया था वारदात को अंजाम, दोनों आरोपी भेजे गए जेल*

रीवा। समान थाना पुलिस ने चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काले-लाल रंग की बजाज पल्सर 220 सीसी मोटरसाइकिल और बेचे गए सोने की चैन से प्राप्त 5000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

*शाम 4 बजे फ्लाई ओवर पर हुई थी वारदात*
दिनांक 06.06.2026 को फरियादी आदर्श कुमार मिश्रा निवासी संस्कार वैली स्कूल के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 05.06.2026 को शाम करीब 4.20 बजे खुटेही से घर लौटते समय समान फ्लाई ओवर पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चैन लूट ली थी।

*6 दिन में दबोचे गए आरोपी*
SP डॉ. गुरकरन सिंह, ASP आरती सिंह व CSP कोतवाली राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 11.06.2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

*ये हैं गिरफ्तार आरोपी*
1. *आकाश साकेत उर्फ मोना* पिता कल्लू साकेत, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सोठा थाना गुढ़, जिला रीवा
2. *बृजेश साकेत उर्फ लाला* पिता बिहारीलाल साकेत, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कलरा थाना लौर, जिला मऊगंज

*न्यायालय ने भेजा जेल*
आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर दोनों को केंद्रीय जेल रीवा में निरुद्ध किया गया है।

*पहले भी दर्ज हैं मामले*
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध अमहिया थाना में अपराध क्र. 162/25 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस एवं समान थाना में अपराध क्र. 223/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं।