रीवा12जून26*गोविंदगढ़ में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत*
*मौसी के घर जा रहे थे तीनों, डिहिया बोर फैक्ट्री के सामने सुबह 10 बजे हुआ हादसा परिजनों का आरोप- SGH में इलाज में देरी से गई आशीष की जान*
रीवा। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के डिहिया स्थित बोरी फैक्ट्री के सामने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालू से लदे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
*मृतकों की पहचान*
मृतकों में बहुरीबांध निवासी हरिशंकर चतुर्वेदी, आशीष उपाध्याय और भटलों निवासी शैलेंद्र तिवारी शामिल हैं। तीनों युवक ऑटो से अपनी मौसी के घर ग्राम भटलों जा रहे थे, तभी डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसर गया।
*अस्पताल पर लापरवाही का आरोप*
मृतक आशीष के परिजनों ने संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद आशीष कुछ समय तक जीवित था, लेकिन अस्पताल में तुरंत इलाज शुरू करने के बजाय डॉक्टर एक्स-रे और सीटी स्कैन जैसी जांचों में उलझे रहे। समय पर सही ट्रीटमेंट न मिलने से उसकी जान चली गई।
*पुलिस ने शुरू की जांच*
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा। गोविंदगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **