यूपी आज तक मध्य प्रदेश राजगढ़ से समीर मंसूरी की खास रिपोर्ट
राजगढ़4सितम्बर*थाना माचलपुर पुलिस द्वारा नातरा झगड़ा मांगने वाले आरोपी के विरुद्ध किया अपराध पंजीवद्ध*
जिला राजगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.) द्वारा गम्भीर अपराध में तत्परता से कार्यवाही हेतू लगातार निर्देशित किया गया । थाना माचलपुर में दिनांक 12.09.22 को फरियादी प्रेमसिंह पिता रघुनाथ तवर उम्र 55 साल निवासी ग्राम किशनपुरा गादन ने आरोपी बाबूलाल तवर ग्राम नयागांव थाना भालता, जिला झालावाड के द्वारा नातरा झगड़ा के विवाद को लेकर फरियादी से 5 लाख रूपये झगड़े के मांगे और नहीं देने पर गांव में नुकसान करने की धमकी दी जिस पर फरियादी ने उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माचलपुर में उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 292/2022 धारा 384 ipc का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । दौराने विवेचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद राजगढ़ व एसडीओपी श्री आनंद राय खिलचीपुर के निर्देशन में थाना माचलपुर पुलिस टीम को शीघ्रता से नातरा झगड़ा के आरोपीयों को गिरफ्तार करने हेतू निर्देशित किया गया ।
थाना माचलपुर पुलिस टीम द्वारा नातरा झगड़ा के पैसे मांगने बाले आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित की गई टीम के द्वारा आरोपी के घर व ग्राम में तलाश किया गया आरोपी घटना समय से फरार है शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा ।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*