यूपी आज तक मध्य प्रदेश ब्यावरा से समीर मंसूरी की खास रिपोर्ट
राजगढ4सितम्बर*थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में ब्यावरा शहर पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं पर घटित अपराधों के आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु जिले में जारी अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।
थाना ब्यावरा शहर पर दिनांक 28.08.22 को फरियादिया ने थाने पर रिपोर्ट किया कि आरोपी मनीष वर्मा उम्र 36साल निवासी भवरगंज द्वारा फरियादिया वा उसके पति के साथ घर में घुसकर अशलील गली गलोच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी तथा पीड़िता का बुरी नियत से पीछा किया गया तथा अलग अलग न.से कॉल कर परेशान करता है फोटो एडिट कर पीड़िता के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर रहा है जो पीड़िता के आवेदन पर से थाना पर अपराध क्रमांक 297/22 धारा 354डी, 294, 323, 506 भादवि, 67आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीड़िता के पति वा पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण मैं इजाफा धारा 457, 458 भादवि किया गया।जो दिनांक 12.09.22 को मुखबिर सूचना पर आरोपी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। जो बाद आज दिनांक 13.09.22 को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उप निरीक्षक कोमल वर्मा, महिला आरक्षक निशा यादव, आर. 656 संदीप ,आर.राजेश मीणा, आर.पिंकल बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

More Stories
उत्तर प्रदेश7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*