राजगढ़19अक्टूबर*मूल कर्तव्य और दायित्व का निर्वहन देश के प्रति नैतिक जवाबदारी है- न्यायाधीश मंसूरी*
(जिला न्यायाधीश राजगढ़)
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को जिला राजगढ़ में स्थित केके मेमोरियल हाई स्कूल में संविधान में प्रदत्त मूल कर्तव्य एवं कर्तव्य तथा नशा पीड़ितों को विधिक सेवा योजना विषय पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर अब्दुल कदीर मंसूरी जिला न्यायाधीश, जिला न्यायालय राजगढ़ उपस्थित रहे।
केके मेमोरियल हाई स्कूल में आयोजित विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर में उपस्थित समस्त विद्यार्थियों व स्टाफ को मुख्य अतिथि अब्दुल कादिर मंसूरी द्वारा यह बताया गया कि, संविधान में जो हमारे मूल कर्तव्य और दायित्व का वर्णन किया गया है, उनके निर्वाहन की हमारी नैतिक जवाबदारी है, साथ ही मूल कर्तव्य और दायित्व को परिभाषित करके भी समझाया गया। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि, समाज के ऐसे व्यक्ति जोकि नशे की लत के कारण पीड़ित हो गए हैं, ऐसे पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सहायता अंतर्गत कई प्रावधान हैं, उनकी जानकारी भी बताई गई ।
इस अवसर पर केके मेमोरियल हाई स्कूल के संचालक व सहायक कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*