राजगढ़11दिसम्बर**अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानवीय अधिकारों की प्रगति एवं संरक्षण की दिलाई शपथ*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानवीय अधिकारों की प्रगति एवं संरक्षण के प्रति जिला राजगढ़ में जिला मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजगढ़ सहित समस्त थाना / चौकी में भी अधिकारी / कर्मचारियों को शपथ दिलवाई गई। जिले के थाना/चौकी में संबंधित थाना/चौकी प्रभारी के द्वारा एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ मनकामना प्रसाद के द्वारा कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को मानवीय अधिकारों की प्रगति एवं संरक्षण के प्रति शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
*मानव अधिकार शपथ*
मैं निष्ठापूर्वक शपथ लेता हूँ/ लेती हूँ,
कि मैं भारत के संविधान तथा भारत में अंगीकृत एवं क्रियांवित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संधियों द्वारा संरक्षित मानव अधिकारों के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखूंगा/ रखूंगी,
यह कि इन अधिकारों के संरक्षण के लिये अपने सभी कर्तव्यों का | पालन करूंगा/करूंगी,
यह कि सभी लोगों के मानव अधिकारों तथा आत्म- – गौरव का बिना किसी भेदभाव के सम्मान करूंगा / करूंगी,
यह कि मैं प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से शब्दों, कार्यों अथवा विचारों के द्वारा दूसरों के मानव अधिकारों का हनन नहीं करूंगा / करूंगी और
यह कि मैं मानव अधिकारों की प्रगति तथा उनके संरक्षण के लिये सदा कर्तव्यबद्ध रहूँगा / रहूँगी ।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,