May 13, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर28अप्रैल2024*सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन*

मिर्जापुर28अप्रैल2024*सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन*

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आज तक

मिर्जापुर28अप्रैल2024*सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन*

10 मई को होगा प्रत्याशी का नामांकन
लोकसभा चुनाव संविधान बचाने काः राजेन्द्र एस बिन्द

मीरजापुर। सपा इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द का केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कान्हा एण्ड ब्रदर्स मैरेज लान बरौधा कचार में किया गया। इस मौके पर सपा, कांग्रेस, आप के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा इंण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार भ्रष्टाचार उद्योगपतियों को देश के संसाधन लूटने की छूट तथा बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। भाजपा जनता के अधिकार छीन रही है। संविधान बदलने की कोशिश कर रही है। यह लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह लोकसभा चुनाव संविधान, लोकतंत्र और किसानों, नौजवानों के अधिकार को बचाने का चुनाव है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को खत्म करना चाहती है। इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।
कहा कि भाजपा बहुत पीछे चली गई है। भाजपा का सत्ता से जाना तय है। जनता संविधान बचाने के लिए वोट देगी। यह लोकतंत्र बचाने का भी चुनाव है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। सभी लोग प्रत्याशी के प्रचार प्रसार के लिए डोर-टू-डोर सम्पर्क करे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 10 मई को सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन भरेगे। कार्यकर्ता और पदाधिकारी से अनुरोध है कि भारी से भारी संख्या मंे पहुॅचकर नामांकन में शामिल हो।
संयुक्त सम्मेलन में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, जगतम्बा सिंह पटेल, परवेज खान, आशीष यादव, अशोक यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल, सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, राजेश भारती, आदर्श यादव, कीर्ति कोल, सतीश मिश्रा, आप जिलाध्यक्ष प्रो0 बी0 सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, परवीन बानो, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, सत्यप्रकाश यादव, राणा प्रताप सिंह, शैलेष पटेल, छोटे खान, राजन पाठक, आरिफ खान, रविप्रकाश त्रिपाठी, रामगोपाल बिन्द, चन्दन यादव, भोला यादव, मुकुन्द यादव, कन्हैया यादव, हरिशंकर यादव, जमुना यादव, सूर्यकान्त सिंह, अतीक खान, मेवालाल प्रजापति, श्याम अचल यादव, विशाल यादव, जमाल अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Taza Khabar