मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:17 मई 25 *इंटर-हाउस स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन*
आज डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, लोहिया तालाब, मिर्जापुर में कक्षा 2 से 5 तक के छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिता रखी गई।
स्पेल बी प्रतियोगिता अत्यंत सफल रही। बच्चों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता सदन की सूची इस प्रकार है :
शांति सदन – प्रथम स्थान
शक्ति सदन – द्वितीय स्थान
ज्योति सदन – तृतीय स्थान
प्रगति सदन – सांत्वना पुरस्कार
इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर स्पेलिंग को याद करना, सही लिखना तथा उनके अर्थ जानना जैसे कौशल का विकास होता है।
स्पेलिंग बी कार्यक्रम का संचालन सोनू सिंह द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया।
सीमा, शाहीन और हाउस मास्टर्स ने भी इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय के प्रिंसिपल,वाइस प्रिंसिपल, व एकेडमिक हेड आशीष प्रेरणा तिवारी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया व उनका उत्साह वर्धन किया।
प्राइमरी विंग की कोऑर्डिनेटर, निहारिका सेठ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें