महोबा26जुलाई25*वारिश में मकान ढहने से सो रहे मजदूर की मौत,कच्चे मकान के छपरा के नीचे सो रहा था मजदूर
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
फोटो,,,,, मृतक की फाइल फोटो और बरसात में गिरा मकान
महोबा*जिले की तहसील चरखारी ग्राम बसौठ में बरसात के दौरान शाम 7बजे अचानक गिरी कच्चे मकान की दीवार के मलवे में दबकर सो रहे किसान की मौत हो गई।
हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।तत्काल उसके पुत्र और पड़ोसी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना खरेला ग्राम बसौठ निवासी मृतक लल्लू उम्र 60वर्ष पुत्र हरिदास कुशवाहा के दो दो पुत्रों में देवी प्रसाद और खेमचंद कुशवाहा हैं दोनों अविवाहित हैं। वह खेती और मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था।
शुक्रवार को दोपहर बाद शुरू हुई बरसात देर शाम तक रिमझिम रिमझिम चलती रही। शाम 7बजे करीब खाना खाने के बाद कच्चे मकान की दीवार से उतरे छपरा के नीचे चारपाई पर लल्लू सो गया। अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई जिसके मलवे में वह दब गया। आवाज सुनकर पुत्र और मोहल्लेवासियों ने पहुंचकर उसे बाहर निकाला तब तक किसान मरणासन्न हो गया था।उसे इलाज को ले गए लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को सूचना पर चरखारी नायब तहसीलदार शिवाकांत और लेखपाल राजेश यादव ने छती पूर्ति और आपदा का लाभ दिलाने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकरकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है
उपजिलाधिकारी डाक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि मृतक की जांच रिपोर्ट आने पर दैवी आपदा कोष से समुचित सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

More Stories
लखनऊ ७ जुलाई २६*फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी से प्रदेश के खुदरा खाद व्यापारी संकट में, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
तिरुपति ७ जुलाई २६*आस्था के आगे हारी 116 साल की उम्र, 11 किलोमीटर पैदल चलकर तिरुमला पहुंचीं नवनीतम्मा; कराया गया VVIP दर्शन
पुणे७ जुलाई २६*पुलिस ने बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी दबोचे, कमिश्नर अमितेश कुमार बोले — व्यापारी न घबराएँ_*