महोबा 30जून26*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को पुष्पगुच्छ/मोमेन्टों प्रदान कर दी गई भावुक विदाई।*
महोबा से असनाद खान की रिपोर्ट यूपीआजतक
महोबा*अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा उ0प्र0 पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को पुष्पगुच्छ/मोमेन्टों प्रदान कर दी गई भावुक विदाई।*
* उ0प्र0 पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की यादगार विदाई हेतु आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महोबा, श्रीमती वन्दना सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
* इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा उ0प्र0 पुलिस सेवा से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उनके परिवारीजनों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह, शॉल, उपहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस सेवा के दौरान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखमय जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी-*
* 1. उ0नि0 श्याम बहादुर सिंह
* 2. उ0नि0 श्याम बाबू
* 3. उ0नि0 रमाशंकर शुक्ल
* 4. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (माली) राम कुमार सैनी
* उक्त विदाई समारोह के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री रविकान्त गोंड, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, जनपदीय पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारीजन उपस्थित रहे। सभी के द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई।

More Stories
महोबा30जून26*थाना खरेला पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
महोबा 30जून26*🔸मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल
महोबा 30जून26**थाना खन्ना की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*