महोबा 22 अप्रैल* तेज आंधी में बाइक से गिरी महिला की मौत
संवाददाता – महोबा से अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
महोबा 22 अप्रैल* तेज आंधी में बाइक से गिरी महिला की मौत पति के साथ पारिवारिक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय हुई घटना। थाना खरेला के ग्राम पाठा में पारिवारिक तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होने आए पति के साथ बाइक में बैठी पत्नी की तेज आधी के झोंके से गिर कर मौत हो गई।घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम पाठा निवासी बलराम अहिरवार मामा के यहां परिवार के साथ श्री नगर के ग्राम ढूढेंईयन में रहता था। पाठा में परिवार के बुद्धू पुत्र मगना की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार शाम को बाइक से बलराम पत्नी रामकली को लेकर आ रहा था ।
जैसे ही बम्होरी पाठा के बीच पथर्वा कुवाा के पास पहुंचा अचानक तेज आधी की चपेट में पत्नी रामकली उम्र 30साल सड़क पर गिर गई। राहगोरो के सहयोग से एंबुलेंस सेवा द्वारा जिला अस्पताल भर्ती कराया जहा उसके पहले महिला की मौत सर पर गंभीर चोट होने की वजह से मौत हो गई थीं।मृतक के एक पुत्र और तीन नाबालिग पुत्रियां है। सूचना पर पहुंची खरेला पुलिस ने शव कब्जा में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है ।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली13अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*