💥🇮🇳 *ब्रेकिंग न्यूज़* 💥🇮🇳
*वृंदावन*
मथुरा26मई26*वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है।*
*केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने भक्तों से चिंता न करने और भजन-नाम जप में लगे रहने की अपील की।*
*करीब 1 मिनट 19 सेकेंड के इस संदेश में प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भले ही वह फिलहाल भक्तों से मुलाकात या संवाद नहीं कर पा रहे हों, लेकिन उनका प्रेम और आशीर्वाद हमेशा सभी के साथ है।*
*उन्होंने कहा, “हम मिलें या न मिलें, बोलें या न बोलें, हम आप सभी को बहुत प्यार करते हैं। बिल्कुल चिंता मत करो। बिना बोले भी हम आपके मन और विचारों में रहेंगे।”*
💥🇮🇳 *“हमारा मौन और एकांतवास भक्तों के लिए है”* 💥🇮🇳
*वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज ने अपने एकांतवास को लेकर भी खुलकर बात की।*
*उन्होंने कहा कि उनका मौन और एकांतवास स्वयं के लिए नहीं, बल्कि भक्तों के कल्याण के लिए है।*
*उन्होंने भक्तों से कहा कि वे निश्चिंत होकर भजन करें और गुरु पर विश्वास बनाए रखें। उन्होंने कहा, “जो कुछ होना था, वह हो चुका है। अब जो कुछ हो रहा है, वह सब आप लोगों के लिए है। खूब नाम जप करो, प्रसन्न रहो और भगवान के आश्रित बनकर जीवन बिताओ।”*
💥🇮🇳 *17 मई से बंद है रात्रि पदयात्रा* 💥🇮🇳
*गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्ध रात्रि पदयात्रा स्थगित है।*
*17 मई को हजारों भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह पदयात्रा पर नहीं निकले।*
*बाद में उनके शिष्यों ने भक्तों को जानकारी दी कि महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और फिलहाल पदयात्रा व एकांतिक दर्शन स्थगित किए जा रहे हैं।*
*बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।*
*उनकी दोनों किडनियां प्रभावित हैं और उन्हें नियमित डायलिसिस से गुजरना पड़ता है।*
💥🇮🇳 *हाल ही में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे थे वराह घाट* 💥🇮🇳
*हालांकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बीच कुछ दिन पहले प्रेमानंद महाराज अपने केली कुंज आश्रम से निकलकर वराह घाट स्थित अपने गुरु संत गोविंद शरण महाराज के आश्रम भी पहुंचे थे।*
*वहां उन्होंने गुरु दर्शन किए, जिसके बाद भक्तों में उनके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी राहत की भावना देखने को मिली।*
*प्रेमानंद महाराज के इस भावुक संदेश के बाद देशभर में उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।*
==================

More Stories
नई दिल्ली26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*