मथुरा23दिसंबर25* ब्रज में आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार ने पर्यटन को नई दिशा दी है.
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर साेम्या चौधरी की खास खबर न्यूज़ यूपी आज तक से
मथुरा *बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सुविधाओं के कारण देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं. इसका सकारात्मक प्रभाव न केवल पर्यटन पर पड़ा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.
आवागमन हुआ आसान, बदला ब्रज का स्वरूप
ब्रज क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने के लिए योगी सरकार ने सड़क, रेल और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क को मजबूत किया है. यमुना एक्सप्रेस-वे, चौड़ी सड़कों और रेलवे सुविधाओं के विस्तार से दिल्ली, आगरा और लखनऊ जैसे शहरों से मथुरा-वृंदावन पहुंचना अब पहले से कहीं अधिक सुगम हो गया है. इससे श्रद्धालुओं का समय और खर्च दोनों कम हुए हैं.
पर्यटकों की संख्या में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
पर्यटन विभाग के आंकड़े सरकार की नीतियों की सफलता की गवाही देते हैं. वर्ष 2023 में जहां लगभग 7.79 करोड़ पर्यटक ब्रज पहुंचे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 9 करोड़ से अधिक हो गई. 2025 में भी सितंबर तक 7.20 करोड़ से ज्यादा पर्यटक दर्ज किए गए. यह वृद्धि दर्शाती है कि ब्रज में पर्यटन को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है.
Also Read

More Stories
मथुरा 11 मार्च 26*थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
मथुरा 11 मार्च 26*थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा सेना परिसर मे अनाधिकृत रुप से प्रवेश करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर