मथुरा 23 दिसंबर 2025* में 25 हजार का इनामी साइबर अपराधी शाहिद घायल,गिरफ्तार
मथुरा से रिपोर्टर विवेक शर्मा की खास खबर न्यूज़ यूपी आज तक से
मथुरा *पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद, एक साथी फरार
मथुरा : थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत सरकवा बाईपास पर सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एसओजी मथुरा और गोवर्धन पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी शाहिद, निवासी ग्राम देवसेरस, थाना गोवर्धन को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, रात्रि लगभग 12:20 बजे चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित इनामी अपराधी सकरवा बाईपास से निकलने वाला है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में शाहिद घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसका एक अन्य साथी फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।
मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट), एक देशी तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शाहिद के खिलाफ मथुरा सहित अन्य जिलों में धोखाधड़ी, लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, आईटी एक्ट व एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में अनेक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है तथा फरार साथी की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*