मथुरा14जुलाई23* पार्किंग के ठेके में हिस्सेदारी देने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।*
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल नेतृत्व में सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2023 धारा 420/406/467/468/471/120बी भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सुजीत कुमार सिंह पुत्र बृजेश कुमार सिंह निवासी जे 11/4 नई बस्ती ईशवरगंगी नाटी इमली थाना जैतपुरा जिला वाराणसी को देनांक 13/07/2023 को 11.30 बजे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे टौल टैक्स औरैय़ा से हिरासत पुलिस लिया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* :- दिनांक 21.03.2023 को वादी श्री बृजेश कुन्तल पुत्र श्री गोवर्धन सिंह निवासी- अनार विला- डैम्पियर नगर मथुरा ने अभियुक्तगण द्वारा मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण का कूटरचित फर्जी अनुमति संचालन पार्किंग पत्र दिखाकर धोखाधडी करके वादी से पार्किंग के ठेके में आधी हिस्सेदारी के नाम पर करीब 28,00,000/- रुपये ठग लेना व पार्किंग संचालन से प्राप्त लाभ में से लाभांश न देने व उसकी मूलधनराशि 28,00,000/- रुपये न लौटाने के सम्बन्ध में विरुद्ध 1. योगेश पुत्र सम्पत निवासी बौहरे नगला थाना हाईवे 2. सुजीत कुमार सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी जे-11/4 नई बस्ती, ईश्वर गंगी, नाती इमली वाराणसी 3. विशाल (सुजीत का भाई ) 4. मुकेश पुत्र रामबाबू निवासी रामकृष्ण कालौनी गोवर्धन चौराहा मथुरा 5. मुन्ना नि0 अज्ञात के प्रार्थनापत्र दिया । प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 91/2023 धारा 420/406/467/468/471/120बी भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना प्र0नि0 श्री जसवीर सिंह के द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण व आपराधिक इतिहास:-*
1. सुजीत कुमार सिंह पुत्र बृजेश कुमार सिंह निवासी जे 11/4 नई बस्ती ईशवरगंगी नाटी इमली थाना जैतपुरा जिला वाराणसी
a. मु0अ0सं0 91/2023 धारा 420/406/467/468/471/120बी भादवि थाना हाईवे मथुरा

More Stories
अयोध्या4मई26*खेल के मैदान और मदरसे के रास्ते पर अतिक्रमण कर किया रास्ता अवरुद्ध
नई दिल्ली4मई26 दिन सोमवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली4मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*