मथुरा14जुलाई23*अवैध शस्त्र के साथ स्टेटस लगाने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
*थाना शेरगढ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया (Instagram) पर अवैध शस्त्र के साथ स्टेटस लगाने वाले 01 नफर अभियुक्त को मय एक अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के किया गिरफ्तार ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय छाता के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना शेरगढ मय पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना पर सोशल मीडिया (Instagram) पर अवैध शस्त्र के साथ स्टेटस लगाकर वायरल करने वाले एक नफर अभियुक्त बिन्टू पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम गांगरोली थाना शेरगढ मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष जाति ठाकुर को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 13.07.2023 को मय एक अदद तमंचा .315 बोर नाजायज मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः*–
बिन्टू पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम गांगरोली थाना शेरगढ मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष

More Stories
नई दिल्ली28जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
श्रीगंगानगर28जून26*श्रीगंगानगर में 13 साल की लड़की को रिक्शा चालक बहला फुसलाकर ले गया.
अलीगढ़28जून26*अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट व साहित्यकार शिवानी जैन ‘रानी दुर्गावती नारी शक्ति सम्मान’ से विभूषित,