मथुरा11फरवरी25*दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलिः जिलाध्यक्ष ने कहा- उनके आदर्शों पर चल रही सरकार*
*मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यूपी आजतक*
मथुरा।भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय चित्र पर माल्यार्पण किया।वहीं जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दृढ़ विश्वास था कि समाज के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने भारतीय मूल्यों के आधार पर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था के निर्माण का विजन दिया। उनका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना था, जिसे वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार साकार कर रही है।
मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का मानना था कि भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सनातन संस्कृति के मूल्यों पर आधारित नीतियां आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे नरेंद्र गौतम अमन ठाकुर अनिल चौधरी सत्यपाल चौधरी भगत सिंह जादौन अजय परखम ज्ञानेंद्र चौहान सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा