November 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 5 नवंबर 26 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा के लिए निरीक्षण/फ्लैग मार्च *

मथुरा 5 नवंबर 26 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा के लिए निरीक्षण/फ्लैग मार्च *

मथुरा 5 नवंबर 26 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा के लिए निरीक्षण/फ्लैग मार्च *

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आज दिनांक 05.11.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा* द्वारा *श्रीकृष्ण जन्मभूमि, उसके आस-पास के क्षेत्रों, पोतरा कुण्ड तथा डीग गेट क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया ।* फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए *डॉग स्क्वायड* टीम भी साथ रही और प्रमुख स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । *फ्लैग मार्च के क्रम में शहर के प्रमुख सर्राफा बाजार का भी व्यापक भ्रमण किया गया ।* वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने स्थानीय व्यापारियों एवं आम जनता से संवाद किया । उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों को सक्रिय रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की । *पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।*

Taza Khabar