मथुरा 5 जून 25*एसओजी टीम व थाना छाता पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में शातिर लूटेरों//बदमाश हुए घायल/गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
दिनांक 02/03.06.2025 की रात्रि में तमंचे के बल पर मोटर साइकिल हीरो एक्सट्रीम व मोबाइल ओपो लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर बदमाश/लुटरों से सीएचसी छाता के सामने छाता शेरगढ़ रोड से अजनोट की तरफ हुई मुठभेड़, दौरान पुलिस मुठभेड़ दोनों लूटेरे/बदमाश पैर गोली लगने से हुए घायल/गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गयी मोटर साइकिल हीरो एक्सट्रीम व मोबाइल ओपो व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो स्पलैण्डर प्लस तथा अवैध असलाह मय कारतूस बरामद । दोनों लूटेरे/बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुये । दोनों घायल अभियुक्तों को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल भेजा गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण–*
अभियुक्तगण द्वारा अपनी अपनी गर्ल फ्रेन्ड को घुमाने व महंगे शौक एवं हवा वाजी दिखाने के लिए हीरो एक्सट्रीम मोटर साईकिल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था । दिनांक 02/03.06.2025 की रात्रि में समय करीब 12.00 बजे होटल मेरीइन छाता के कर्मचारी से त्रिरुपति धर्मकांटा के सामने एनएच-19 छाता पर तमंचा के बल पर मोटर साइकिल हीरो एक्सट्रीम व ओपो मोबाइल लूटकर मोटर साइकिल स्पलैण्ड प्लस बिना नंबर प्लेट से भाग गये थे । जिसके संबंध में थाना छाता पर मु0अ0सं0 292/2025 धारा 309(4) BNS पंजीकृत हुआ था । एसओजी टीम व थाना छाता पुलिस द्वारा 48 घण्टे के अन्दर शतप्रतिशत बरामदगी करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया । मोटर साइकिल की पहचान छुपाने के लिए अभियुक्तगण द्वारा मोटर साइकिल हीरो एक्सट्रीम रंग काला पर सफेद रंग की लेमिनेशन करा ली गई थी ।
*गिरफ्तार/ घायल अभियुक्तगण का नाम व पता–*
1-ललित जादौन पुत्र दिनेश जादौन निवासी गाँव रनवारी थोक माता वाला थाना छाता जिला मथुरा उम्र करीव 23 वर्ष (घायल/गिरफ्तार)
2-यशपाल उर्फ यस्सी पुत्र वीर सिंह उर्फ वीरपाल जादौन निवासी गाँव रनवारी पौदिया थोक थाना छाता जिला मथुरा उम्र करीव 22 वर्ष (घायल/गिरफ्तार)
*गिरफ्तारी स्थान, दिनांक व समय–*
सीएचसी छाता के सामने छाता शेरगढ़ रोड से अजनोट की तरफ थाना क्षेत्र छाता जनपद मथुरा
दिनांक 04/05.06.2025 समय रात्रि करीब 12.00 बजे
*अभियुक्तगणों का आपरधिक इतिहास—*
मु0अ0सं0 292/2025 धारा 309(4) BNS थाना छाता जनपद मथुरा
*अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।*
*बरामदगी का विवरण–*
1- एक मो0सा0 हीरो एक्सट्रीम (लूटी गई)
2- 01 मोबाइल ओपो (लूटा हुआ)
3-02 अदद तमंचा .315 बोर
4- 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर
5- 4 खोखा कारतूस .315 बोर
6- 02 एंड्राइड मोबाइल
7- 900/- रूपए
8- लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल हीरो स्पलैण्डर प्लस विना नंबर

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 जुलाई 26 मरंगा में नाबालिग से हैवानियत, 24 घंटे में दो आरोपी सलाखों के पीछे
कारगिल युद्ध विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित माँ भारती के अमर सपूत #कैप्टन_मनोज_पाण्डेय जी की #२७वीं_पुण्यतिथि(बलिदान दिवस) पर सादर नमन🙏व भावपूर्ण श्रद्धांजलि💐💐।
लखनऊ3जुलाई26*पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी को हार्ट अटैक.. सिविल अस्पताल में भर्ती.. सपा मुखिया अखिलेश यादव देखने पहुंचे..*