मथुरा 12 अगस्त 26*थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत कुसुम वाटिका नरहौली ग्राम में धारदार हथियार से हुई हत्या में 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा थाना हाईवे व सर्विलांस सैल की संयुक्त कार्यवाही से दिनांक 12.08.2026 को समय 09.48 बजे भरतपुर तिराहे पास थाना हाईवे जनपद मथुरा से अभियुक्त मुकेश पुत्र श्री रामप्रसाद नि0 कुसुम वाटिका नरहौली थाना हाइवे जि0 मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष उम्र करीब 40 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 0754/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाईवे से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 02.08.2026 को मुकद्दमा वादिया की लिखित तहरीर के आधार पर वादिया की ननद मुकेश पुत्र रामप्रसाद निवासी कुसुम वाटिका नरहौली थाना हाईवे जनपद मथुरा के मध्य 04 वर्षों से आपसी सम्बन्ध है । इस सम्बन्ध का वादिया के पति गोविन्द द्वारा पूर्व में विरोध किया गया जिसको लेकर मुकेश वादिया के पति गोविन्द से रंजिश मानता था । जिसको लेकर पूर्व में भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसी को लेकर दिनांक 01.08.2026 समय करीब 18.00 बजे मुकेश वादिया मुकदमा के घर पर आया और वादिया के पति गोविन्द को साथ चलने के लिये कहने लगा लेकिन गोविन्द ने जाने से मना कर दिया तो वह चला गया और थोडी देर बाद शराब के चार पव्वे लेकर आया और वादिया के पति गोविन्द को अपनी टिर्री में बैठाकर ले गया और दिनांक 01-02.08.2026 को हत्या कर दी जिसके सम्बन्ध में थाना हाईवे पर मु0अ0सं0 0754/2026 धारा 103(1) व 3(2)(5) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया । जिसके क्रम में आज दिनांक 12.08.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मुकेश पुत्र श्री रामप्रसाद निवासी कुसुम वाटिका नरहौली थाना हाइवे जिला मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष को भरतपुर तिराहे के पास से 09.48 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक थाना हाईवे से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
मुकेश पुत्र श्री रामप्रसाद निवासी कुसुम वाटिका नरहौली थाना हाइवे जिला मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- भरतपुर तिराहे पास थाना हाईवे जनपद थुरा दिनांक 12.08.2026 व समय 09.48 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी का विवरण:-*
01 कुल्हाड़ी
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 754/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना हाईवे जनपद मथुरा।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम-*
1.प्रशान्त कपिल प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे जनपद मथुरा।
2.तेजवीर सिंह निरीक्षक अपराध थाना हाईवे जनपद मथुरा।
3.विकास कुमार प्रभारी सर्विलान्स सैल जनपद मथुरा।
4.सतेन्द्र कुमार उ0नि0 थाना हाईवे जनपद मथुरा।
5.है0का0 राघवेन्द्र सिंह सर्विलान्स सैल जनपद मथुरा।
6.है0का0 292 सतेन्द्र दुबे थाना हाईवे जनपद मथुरा।
7.है0का0 559 रमेश चन्द थाना हाईवे जनपद मथुरा।

More Stories
हमीरपुर12अगस्त26*Gen-Alpha का आंदोलन सफल-
सुल्तानपुर12अगस्त26*शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, निकाली तिरंगा यात्रा*
कानपुर नगर12अगस्त26*भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों से गुंजा उत्तरीपूरा कस्बा