August 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*==============================*

*1* मैं आज भी मां की कमी महसूस करता हूं’, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की आत्मकथा के विमोचन पर भावुक हुए पीएम

*2* पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने उनके जीवन को जितना समझा है, उनकी कार्यक्षमताओं को जितना जाना है, मैं विश्वास से कह सकता हूं कि रामनाथ कोविंद की आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज की धरोहर बनेगी।’ इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘रामनाथ कोविंद ने छोटी सी उम्र में मां को खो दिया। मैं तो भाग्यशाली रहा हूं कि मेरी मां 100 वर्ष से अधिक जीवित रहीं और मुझे आशीर्वाद देती रहीं, इसके बावजूद मैं मां की कमी महसूस करता हूं

*3* पीएम मोदी ने कहा कि हमें भविष्य में रामनाथ कोविंद जैसे अनेकों युवा चाहिए, जो परेशानियों से परास्त न हों, जो मुश्किलों से मायूस न हों बल्कि अपनी मेहनत से हर मंजिल को आसान बनाने का हौसला रखें। इसी बदलाव से सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प पूरा होगा। यहीं से आत्मनिर्भर और विकसित भारत का रास्ता बनेगा

*4* ‘विपक्ष से बात कर आज ही तय करें NEET पर चर्चा का समय’, अमित शाह की ओम बिरला को चिट्ठी

*5* शाह बोले- स्पीकर चर्चा के लिए घंटे तय करें, मैं सदन में रहूंगा, ओम बिरला को लेटर लिखा; राहुल बोले- हमें लेक्चर नहीं सुनना

*6* संसद के हंगामे पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा है। नितिन नवीन ने इसे ‘अराजक मानसिकता’ बताया, जबकि अमित शाह ने चर्चा के लिए सरकार की तैयारी दोहराई। अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या दोनों पक्षों के बीच बातचीत से सदन में गतिरोध खत्म होगा।

*7* जेपीसी के पास भेजा गया FCRA संशोधन विधेयक, समिति में 21 सदस्य लोकसभा और 10 राज्यसभा के होंगे

*8* कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि सरकार संसद में राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर रही है। सरकार इसे राज्य का विषय बता रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राम मंदिर से राजनीतिक लाभ लेने में कोई हिचक नहीं दिखाई थी

*9* जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब, समिति की फाइनल रिपोर्ट लोकसभा में पेश

*10* नीट पेपर लीक में CBI की चार्जशीट पर संज्ञान, कोर्ट में कल से आरोपों पर सुनवाई होगी शुरू

*11* कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर एक साल का प्रतिबंध

*12* जाति के समीकरणों से Gen-Z तक, कैसे बदल गया यूपी के सियासी मैदान का गणित? सभी दल हुए नतमस्तक

*13* दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट का AC खराब हुआ, सांस लेने में दिक्कत हुई, प्रेग्नेंट महिला की तबीयत बिगड़ी; 150 यात्री 6 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे

*14* मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 7 की मौत, 4 घायल; मलबे में दबे लोगों की कैमरों से तलाश, संकरी गलियों में मशीनों का पहुंचना मुश्किल

*15* तेलंगाना में ट्रक-ऑटो की टक्कर, 6 की मौत, 6 घायल; कर्नाटक की 11 महिलाएं काम से लौट रही थीं, मृतकों में ऑटो ड्राइवर शामिल

*16* सेंसेक्स 188 अंक गिरकर 77966 पर बंद, निफ्टी भी 36 अंक टूटा, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

*17* रिटेल महंगाई लगातार सातवे महीने बढ़ी, जुलाई में 4.45% रही, खाने-पीने की चीजें महंगी होने का असर; RBI के लक्ष्य से लगातार दूसरे महीने ऊपर
*==============================*