मणिपुर30मार्च25*भारतीय सेना ने मणिपुर में सशस्त्र बलों के साथ मिलकर हथियारों की एक बड़ी खेप जब्त की है
🛑भारतीय सेना ने मणिपुर में सशस्त्र बलों के साथ मिलकर हथियारों की एक बड़ी खेप जब्त की है। हथियारों की यह खेप बीते कुछ दिनों में हुए अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के दौरान जब्त की गई। भारतीय सेना के मुताबिक जब्त किए गए हथियारों में एके 47 राइफल, ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस और कार्बाइन जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं। भारतीय सेना और असम राइफल्स ने स्पीयर कोर के तहत 26 मार्च से 29 मार्च 2025 के बीच मणिपुर के कांगपोकपी, तेंगनौपाल, चंदेल, सेनापति,
जिरिबाम और बिष्णुपुर जिलों में सूचना पर आधारित संचालन किए। इस दौरान मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के सहयोग से 29 हथियार, इम्प्रोवाइज्ड डिवाइस (आईईडी), ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन