भोपाल25नवम्बर24*खजुराहो से रीवा और भोपाल की हवाई सेवा आज से शुरू, शेड्यूल जारी*
विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो आने-जाने के लिए भोपाल और रीवा के लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब हवाई सेवा देने वाली फ्लाई बिग कंपनी खजुराहो से उड़ान यहां के लिए शुरू करने जा रही है। 19 सीटर विमान की सेवा कंपनी 25 नवंबर आज से शुरू करेगी। सप्ताह में चार दिन लोगों को हवाई सेवा मिल सकेगी। कंपनी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। नई हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही खजुराहो एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी अब दिल्ली, बनारस के अलावा भोपाल और रीवा से भी हो गई है। इंडिगो की दो उड़ान सेवाएं दिल्ली और बनारस के लिए पहले से मिल रही हैं।
*दिल्ली, बनारस के लिए चल रही सेवाएं*
अब फ्लाई बिग कंपनी की उड़ान शुरू होने से दिल्ली बनारस सहित मध्य प्रदेश के पर्यटकों को भी खजुराहो आने जाने की सुविधा मिल सकेगी। खजुराहो एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से खजुराहो एयरपोर्ट से रीवा और भोपाल की कनेक्टिवटी भी हो गई है।
*25 नवंबर को यह रहेगा शेड्यूल*
एफएलजी-516- रीवा से खजुराहो- 10:50- 11:45
एफएलजी – 517 खजुराहो से रीवा 12:15 -13:10
एफएलजी -515 रीवा से भोपाल 13:40 -15:45
*26 नवंबर से यह रहेगा शेडयूल*
एफएलजी-514 भोपाल से रीवा 08:15- 10:05
एफएलजी – 516 रीवा से खजुराहो 10:30 -11:25
एफएलजी -517 खजुराहो से रीवा 11:50- 12:45
एफएलजी -515 रीवा भोपाल 13:10- 15:15
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें