भोपाल10फरवरी25*मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदला, सोमवार से बढ़ने लगेगा तापमान*
भोपाल। सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में रविवार को कुछ शहरों में तापमान में गिरावट हुई, लेकिन शेष शहरों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहडोल एवं मंडला में शीतलहर का प्रभाव रहा। प्रदेश में सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।
*सोमवार से बढ़ने लगेगा तापमान*
हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इस वजह से रविवार से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार से प्रदेशभर में तापमान बढ़ने लगेगा।
*हवाओं का रुख बदला*
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।
उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। हवाओं का रुख भी बदलने लगा है। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अभी तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

More Stories
कानपुर नगर28अप्रैल26*मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर बढ़ाया उत्साह
भागलपुर28अप्रैल26*कार्यपालक पदाधिकारी की गोली लगने से हुई मौत, सभापति हुए जख्मी
भागलपुर28अप्रैल26*नगर आयुक्त एवं मेयर को 9 बिन्दु पर ध्यान आकर्षित करते हुए पत्र लिखा है।