February 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भिण्ड21अगस्त24* प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बलराम तालाब योजना का किसान लाभ लें*

भिण्ड21अगस्त24* प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बलराम तालाब योजना का किसान लाभ लें*

भिण्ड21अगस्त24* प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बलराम तालाब योजना का किसान लाभ लें*

*◼️प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बलराम तालाब योजनांतर्गत सभी वर्गों के किसानों से लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।*

बलराम तालाब योजनांतर्गत निर्मित तालाब के लिए सामान्य वर्ग के कृषक अपने खेत में तालाब निर्माण करते हैं तो उन्हें लागत का 40 प्रतिशत या अधिकतम 80 हजार रुपए राशि अनुदान प्रदाय किया जाता है। लघु सीमान्त किसानों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम 80 हजार रुपए प्रदाय किए जाते हैं।
अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों को लागत का 75 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम एक लाख रुपए राशि का अनुदान दिया जाता है। किसान स्वयं तालाब खोद सकते हैं या मजदूरों, मशीनों का उपयोग करके तालाब खोद सकते हैं। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी निकटतम कृषि कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Taza Khabar