बाराबंकी21/08/2024**थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
बाराबंकी से शोभित शुक्ला की रिपोर्ट यूपीआजतक
*थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गए 01 अदद अंगूठी, व 01 अदद मांग बेदी पीली धातु, नकदी व तमंचा मय कारतूस बरामद –*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर डॉ0 बीनू सिंह के पर्यवेक्षण में थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर मु0अ0सं0-227/2024 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता में वांछित अभियुक्त/लुटेरा कर्मवीर पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बबुरी थाना देवा जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 21.08.2024 को संगम चौराहा, जगसेण्डा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूटे गए 01 अदद अंगूठी, 01 अदद मांग बेदी पीली धातु, 8200/-रूपये नकद व 01 अदद अवैध तमंचा .303 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद कर थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 301/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त का एक गैंग है जो लूट की घटनाएं कारित करता है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक 12.07.2024 को अपने अन्य साथी इस्लामुद्दीन के साथ बुढ़ना भट्ठा के पास मोटर साइकिल सवार दम्पति से लूट की घटना कारित की थी तथा दिनांक 12.07.2024 की शाम को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत देवा-फतेहपुर रोड पर पवैय्या माइनर पुलिया के पास अपने साथी के साथ मिलकर स्कूटी सवार महिला का बैग छीनने का प्रयास किया था। अभियुक्त इस्लामुद्दीन को बड्डुपुर पुलिस द्वारा दिनांक 20.08.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
कर्मवीर पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बबुरी थाना देवा जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. एक अदद अंगूठी
2. एक अदद मांग बेदी पीली धातु
3. 820/-रुपये नकद
4. एक अदद तमंचा .303 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 364/2021 धारा 323/504/506 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 506/2023 धारा 392/323 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 531/2023 धारा 394 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 532/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थान देवा जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 847/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी
6. मु0अ0सं0 227/2024 धारा 309(4)/317(3) बीएनएस थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
10. मु0अ0सं0 301/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
*पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष श्री मनोज कुमार थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
2. उ0नि0 श्री अजेन्द्र प्रताप सिंह थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
4. हे0का0 गनेश बाबू थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
5. का0 अमरीश वर्मा थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*