भागलपुर20जून2023*सामने आई मुखिया के ससुर की दबंगई,
चंदेरी पंचायत के वार्ड नंबर 3 के वार्ड पति को गुंडों से पिटवाया*
भागलपुर के सबौर थाना अंतर्गत चंदेरी पंचायत के वार्ड नंबर 3 की वार्ड वीना देवी के पति को उसी पंचायत के मुखिया के ससुर ने कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है, गौरतलब हो कि वार्ड 3 की वार्ड वीणा देवी ने सबौर थाने में मामला भी दर्ज कराया है जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि उमेश पंडित के बेटे पंकज पंडित जो वीणा देवी के पति हैं उन्हें वही के मुखिया के ससुर ने कुछ अपराधिक तत्वों के लोगों से पिटाई करा दी जिससे उसके सिर व शरीर में कई जगह चोटें आई हैं मामला मजदूरी कराने को लेकर थी मुखिया के ससुर ने जबरन दबाव डालते हुए बीना देवी के पति पंकज पंडित को कहा मेरे यहां मजदूरी करो जो पैसे बाहर मिलते हैं वह मैं दूंगा लेकिन उन्होंने कहा जब पैसे ही लेकर काम करना है तो कहीं और क्यों ना करूंगा इस बात को लेकर उसकी पिटाई कर दी गई साथ ही वीणा देवी ने कहा कि मेरे साथ मुख्य के ससुर ने गलत करने की भी कोशिश की है यह कहीं से सही नहीं है इसी बाबत सबौर थाने में वीना देवी ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है वहीं थानेदार ने कहा जल्द इस पर संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग
कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज
सुल्तानपुर 8 अक्टूबर 26*कमला यादव ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, इसौली में सियासी हलचल*