भागलपुर10मई26*जंगलराज की विरासत के प्रतीक है तेजस्वी यादव – ओम प्रकाश उपाध्याय
______________________
भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने रविवार को तेजस्वी यादव के बयान पर तंज कसते हुए कहा – बिहार विधानसभा में बुरी तरह नकारे जा चुके,जंगलराज के विरासत के प्रतीक तेजस्वी यादव और उनके परिवार की स्वीकार्यता बिहार समेत अन्य जगहों में कितनी रह गई है,यह किसी से छुपी भी नहीं है। तेजस्वी की रस्सी जल गई, लेकिन एठन नहीं गई। सत्ता की कुर्सी को जर्सी गाय समझकर दूहने वालों में,सत्ता से दूर रहने की छटपटाहट कितनी है,यह उनके बयानों से समझा जा सकता है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नीतीश कुमार जी ने बिहार और बिहारवासियों की सेवा की है। वे न केवल सिद्धांतों से डिगे,बल्कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं की।
उनके सिद्धांतों और कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी कटिबद्ध है। उनके लिए पद नहीं सेवा महत्वपूर्ण है। ओम प्रकाश ने आगे कहा – लालू प्रसाद यादव के पुत्र होने के अलावा तेजस्वी यादव की कोई अलग पहचान नहीं है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,